लाइव न्यूज़ :

पत्नी के साथ घरेलू हिंसा जायज है अगर...., करीब आधे भारतीय पुरुष और महिलाएं रखती हैं ऐसी सोच, सर्वे में खुलासा

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2022 09:17 IST

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के सर्वे के अनुसार भारत में करीब आधे महिलाओं और पुरुषों को लगता है कि अगर पत्नी अपना काम ठीक से नहीं कर रही है तो घरेलू हिंसा सही है।

Open in App

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के अनुसार कर्नाटक में पुरुष और महिलाओं की ऐसी बड़ी संख्या है जो मानते हैं कि अगर पत्नियां अगर अपने 'कर्तव्यों' को ठीक से पूरा नहीं करती हैं तो उनको शारीरित यातनाएं देना या घरेलू दुर्व्यवहार ठीक है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार लगभग आधे भारतीय पुरुष और महिलाएं ऐसी ही सोच रखती हैं।

कर्नाटक में ऐसा विचार करने वालीं 76.9 फीसदी महिलाएं और 81.9 फीसदी पुरुष हैं, जबकि देश भर में 45 फीसदी महिलाएं और 44 फीसदी पुरुष इस विचार से सहमत थे। 

भारत में हर राज्य में जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण मानकों पर डेटा दिखाने वाले डेटासेट के अनुसार निष्कर्ष बताते हैं कि बड़ी संख्या में लोगों ने सहमति जताई कि पत्नी की पिटाई ठीक है अगर वह बिना बताए घर से बाहर जाती है, ठीक से खाना नहीं बना रही है, या अगर पति को उसकी निष्ठा पर संदेह है।

सर्वे में शामिल लोगों ने ये भी कहा कि अगर पत्नी पति के साथ यौन संबंध बनाने से इंकार करती है तो भी उसका शारीरिक उत्पीड़िन ठीक है। लगभग 11 प्रतिशत महिला उत्तरदाताओं और 9.7 प्रतिशत पुरुष उत्तरदाताओं ने महसूस किया कि एक पत्नी को सेक्स से इनकार करने के लिए पीटा जाना चाहिए। 

अधिकांश उत्तरदाताओं - 32 प्रतिशत महिलाओं और 31 प्रतिशत पुरुषों - ने महसूस किया कि ससुराल वालों का अनादर करना उत्पीड़न का एक प्राथमिक कारण था। इसके बाद घर और बच्चों (28 फीसदी महिलाएं और 22 फीसदी पुरुष) की उपेक्षा भी अहम कारण बताया गया। एक कारण पति के साथ बहस करना भी था और 22 प्रतिशत महिलाओं और 20 प्रतिशत पुरुषों का मानना ​​था कि ऐसा करने के लिए एक महिला को पीटा जाना चाहिए। ऐसे ही पत्नी की वफादारी का संदेह भी एक कारण था। 20 प्रतिशत महिलाओं और 23 प्रतिशत पुरुषों ने इस मामले में घरेलू दुर्व्यवहार को उचित ठहराया।

टॅग्स :कर्नाटकक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष