लाइव न्यूज़ :

यमुना सिटी में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर फ्लैटों का आवंटन

By भाषा | Updated: August 17, 2021 11:12 IST

Open in App

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यमुना सिटी में बने हुए फ्लैटों की आवासीय योजना शुरू की है। इसमें पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जाएगा जबकि व्यावसायिक और आवासीय भूखंडों की योजना जल्द आएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहायशी प्लॉटों की योजना शुरू की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 22-डी में यह योजना निकाली गई है। फ्लैट बनकर तैयार हैं। पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जाएगा। इस योजना में दो तरह के 54.75 वर्ग मीटर और 99.86 वर्ग मीटर के फ्लैट हैं। उन्होंने बताया कि यमुना प्राधिकरण सेक्टर-18 में व्यावसायिक भूखंडों की योजना लाएगा। इसके अलावा आवासीय भूखंडों की योजना भी लायी जाएगी। इसके लिए भी नियोजन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में आज से शुरू हो गई लग्जरी यमुना क्रूज, जानें टिकट प्राइस और पूरी डिटेल्स

ज़रा हटकेVIDEO: थार और क्रेटा से स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास की घटना, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टयमुना एक्सप्रेसवे परः ड्राइवर को झपकी और भारी वाहन और बस में टक्कर, 6 की मौत और 19 घायल

भारतरिवर फ्रंट से यमुना की नहीं, व्यापारियों की सुधरेगी सेहत

भारतChhath Puja 2024: छठ पूजा के पहले दिन प्रदूषित यमुना में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, जहरीले झाग में नहाने को मजबूर लोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?