भारतीय खाद निगम में नौकरी लगाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी का आरोप
By भाषा | Published: August 19, 2021 03:01 PM2021-08-19T15:01:43+5:302021-08-19T15:01:43+5:30
भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा एक युवक से सात लाख रुपये की कथित तौर पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। थाना फेस-2 थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि भंगेल गांव में रहने वाले हेतराम सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि रवि कुमार रंजन ओझा नामक व्यक्ति ने भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगाने के नाम पर उससे 7 लाख रुपये ठग लिये। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज करके इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।