लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नरेंद्र मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की, तेज बहादुर यादव से जुड़ा है मामला

By भाषा | Updated: December 6, 2019 16:22 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने उच्च न्यायालय में एक चुनाव याचिका दायर कर 2019 के आमचुनाव में वाराणसी संसदीय सीट से मोदी के निर्वाचन को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता ने चुनाव याचिका खारिज करने का आदेश जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देतेज बहादुर को समाजवादी पार्टी ने हालिया लोकसभा चुनाव में इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। उनका नामांकन पत्र रद्द हो गया था और वह चुनाव नहीं लड़ सके थे।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी लोकसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने उच्च न्यायालय में एक चुनाव याचिका दायर कर 2019 के आमचुनाव में वाराणसी संसदीय सीट से मोदी के निर्वाचन को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता ने चुनाव याचिका खारिज करने का आदेश जारी किया।

उल्लेखनीय है कि तेज बहादुर को समाजवादी पार्टी ने हालिया लोकसभा चुनाव में इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन उनका नामांकन पत्र रद्द हो गया था और वह चुनाव नहीं लड़ सके थे। तेज बहादुर ने चुनाव याचिका में आरोप लगाया था कि वाराणसी के चुनाव अधिकारी द्वारा उनका नामांकन गलत ढंग से रद्द किया गया, जिसके चलते वह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ सके जो उनका संवैधानिक अधिकार है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमोदी सरकारवाराणसीनरेंद्र मोदीतेज बहादुर यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी