लाइव न्यूज़ :

सभी धार्मिक संगठनों को ध्वनि मानदंडों से अवगत करा दिया गया है : दिल्ली कंटोनमेन्ट बोर्ड ने एनजीटी को बताया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 15:43 IST

Open in App

दिल्ली कंटोनमेन्ट बोर्ड ने सोमवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण को बताया कि उसके क्षेत्र में आने वाले सभी मस्जिदों, मंदिरों, गिरजाघरों और ऐसे सभी धार्मिक संस्थानों को ध्वनि मानदंडों के अनुरुप आवाज रखने के बारे में जानकारी दे दी गयी है। बोर्ड ने कहा कि उचित स्थानों और वेबसाइट पर नोटिस लगाकर ध्वनि प्रदूषण के संबंध में विस्तृत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय निकाय ने कहा, संगीत और अन्य उपकरणों के आवाज को सीमा में रखने की अनिवार्यता पर जागरुकता फैलाने को लेकर पिछले छह महीने में विस्तृत अभियान चलाया गया है। अधिकरण को सूचित किया गया कि दिल्ली कंटोनमेन्ट बोर्ड के व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित संगीत और ध्वनि उपकरणों का काम करने वाली सभी दुकानों को चिन्हित करके उनका निरीक्षण कर लिया गया है। बोर्ड ने कहा, ‘‘सभी बैंक्वेट हॉल्स के लिए डीजे और अन्य ध्वनि उपकरणों में आवाज को नियंत्रित करने वाले उपकरण लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली कंटोनमेन्ट बोर्ड की एक टीम को ‘साउंड लेवल मीटर’ के साथ तैनात किया गया है, जो ध्वनि प्रदूषण की निगरानी और उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करती है।’’ बोर्ड ने अधिकरण को बताया कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट और सार्वजनिक नोटिसों के जरिए ध्वनि प्रदूषण से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर जनता को बताया गया है। बोर्ड ने बताया कि इसके लिए ‘समाधान’ नाम का मोबाइल एप्लिकेशन भी विकसित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबिहार और झारखंड में बालू खनन पर रोक?, 15 अक्टूबर तक जारी, एनजीटी ने लिया एक्शन, जमकर बालू की जमाखोरी, पांच दिनों में कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी

भारतUP Sambhal DM: 10000 रुपये जुर्माना?, संभल के जिला मजिस्ट्रेट पर एक्शन, आखिर क्यों एनजीटी ने की कार्रवाई, 14 दिन में भरो...

भारतBHOPAL: NGT के निर्देश के बाद जगा जिला प्रशासन, 692 ग्रीनबेल्ट क्षेत्रों से हटेगा अतिक्रमण

मध्य प्रदेशएनजीटी ने अपने आदेश में किया संशोधन, मुख्य सचिव के खिलाफ की गई टिप्पणी भी ली वापस

उत्तर प्रदेशBrij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ी मुश्किल, पहले यौन शोषण और अब अवैध खनन का मामला, भाजपा सांसद ने कहा-मेरा और मेरे परिवार का कोई लेना देना नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?