लाइव न्यूज़ :

AIIMS Delhi: एम्स दिल्ली के निदेशक के चयन हेतु पीएम नीत पैनल ने और डॉक्टरों के नाम मांगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2022 13:39 IST

All India Institute of Medical Sciences: एम्स के मौजूदा निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल 24 मार्च, 2022 को ही समाप्त होने वाला था। लेकिन उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी। ‘इंस्टीट्यूट बॉडी’ की मंजूरी मिलने के बाद अंतिम निर्णय के लिए एसीसी के पास भेजे गये थे।सूची विचार के लिए एसीसी के पास भेजने का निर्देश दिया है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति (एसीसी) ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक के चयन के लिए सोमवार को डॉक्टरों के नामों की लंबी सूची की मांग की।

आधिकारिक सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी। एम्स के मौजूदा निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल 24 मार्च, 2022 को ही समाप्त होने वाला था। लेकिन उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। इस साल मार्च में खोज-सह-चयन समिति ने तीन डॉक्टरों के नाम चुने थे और ये तीनों नाम एम्स के शीर्ष निर्णय प्राधिकार ‘इंस्टीट्यूट बॉडी’ की मंजूरी मिलने के बाद अंतिम निर्णय के लिए एसीसी के पास भेजे गये थे।

एम्स के जिन तीन डॉक्टरों के नाम की सिफारिश की गई है, वे हैं... एंडोक्रायनोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर निखिल टंडन; एम्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख एवं ऑर्थोंपेडिक विभाग के प्रमुख डॉक्टर राजेश मल्होत्रा और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर प्रमोद गर्ग।

आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘...एसीसी के सक्षम प्राधिकार ने मौजूदा प्रस्ताव को लौटाने और ज्यादा नामों वाली सूची विचार के लिए एसीसी के पास भेजने का निर्देश दिया है।’’ कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग मंत्रालय द्वारा 20 जून को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे गए कार्यालयी परिपत्र का हवाला देते हुए उक्त बात कही गई है। 

टॅग्स :एम्सदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष