बिहार चुनाव के बीच भाजपा में बड़ी हलचल?, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2025 18:13 IST2025-10-16T16:47:53+5:302025-10-16T18:13:14+5:30

गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की जगह भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के नए अध्यक्ष बने।

All Gujarat ministers, except Chief Minister Bhupendra Patel, resign ahead of Cabinet expansion tomorrow amit shah | बिहार चुनाव के बीच भाजपा में बड़ी हलचल?, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

file photo

Highlightsबिहार चुनाव के बीच भाजपा में बड़ी हलचल है।कुल संख्या का 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं।गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी। 

अहमदाबादः दिवाली से पहले एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार एक महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार के लिए तैयार है। बहुप्रतीक्षित कार्य नई दिल्ली में एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गुजरात भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल हुए। नए मंत्रियों को राज्यपाल आचार्य देवव्रत शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में पद की शपथ दिलाएंगे।

कल होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिपरिषद का शुक्रवार को विस्तार किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिपरिषद का विस्तार शुक्रवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे होगा।

गुजरात के मौजूदा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री पटेल सहित 17 मंत्री थे। आठ कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं जबकि इतने ही राज्य मंत्री हैं। कुल 182 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा में सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं। गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की जगह भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के नए अध्यक्ष बने।

भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी। बिहार चुनाव के बीच भाजपा में बड़ी हलचल है। फेरबदल में मजूरा विधायक हर्ष संघवी की पदोन्नति है, जो वर्तमान में गृह और खेल राज्य मंत्री हैं और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। एक और प्रमुख नाम पहली बार विधायक बनीं रीवाबा जडेजा का है, जो भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं।

जामनगर से मंत्रिमंडल में शामिल होंगी। वर्तमान में भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में 15 मंत्री हैं। इस फेरबदल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 22 या 23 हो जाएगी। कई मंत्रियों को खराब प्रदर्शन या विवादों में शामिल होने के कारण बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

जिन मंत्रियों को हटाया जा सकता है, उनमें शामिल हैं: कनुभाई देसाई, राघवजी पटेल, कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, कुबेर डिंडोर, भानु बेन बाबरिया, बच्चू भाई खाबड़, मुकेश पटेल,  भीखू सिंह परमार,  कुंवरजी हलपति होंगे। नई परिषद में विभिन्न क्षेत्रों के युवा और अनुभवी चेहरे शामिल होंगे।

गुजरात में मंत्रिपरिषद विस्तार से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने सुबह ही घोषणा कर दी थी कि पटेल शुक्रवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। भाजपा के एक सूत्र ने कहा, ‘‘पार्टी ने सभी 16 मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए हैं।

मुख्यमंत्री पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।’’ आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्रिपरिषद विस्तार शुक्रवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे होगा। गुजरात की मौजूदा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री पटेल सहित 17 मंत्री हैं। आठ कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं जबकि इतने ही राज्य मंत्री (एमओएस) हैं।

Web Title: All Gujarat ministers, except Chief Minister Bhupendra Patel, resign ahead of Cabinet expansion tomorrow amit shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे