लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बाद असम के सभी जिलों को सतर्क किया गया :हिमंत

By भाषा | Updated: October 29, 2021 15:21 IST

Open in App

गुवाहाटी,29 अक्ट्रबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासनों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और राज्य में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमला नहीं होने देना सुनिश्चित करने को कहा है।

सरमा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को बांग्लादेश में हुई हिंसा के मद्देनजर अतिरिक्त निगरानी रखने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की प्रताड़ना की प्रतिक्रिया असम में नहीं होनी चाहिए और उसके लिए कानून व्यवस्था कायम रखने को लेकर पर्याप्त कदम उठाये गये हैं।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हिंदुओं पर हुए कथित हमलों के बाद पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में हुई हिंसा का जिक्र किये जाने पर सरमा ने कहा, ‘‘मैं दूसरे राज्य पर प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त करूंगा। लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि असम में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।’’

सरमा ने हिंसा रोकने के लिए बांग्लादेश सरकार द्वारा की गई कोशिशों की भी सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर