लाइव न्यूज़ :

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चयन होने पर आलिया ने जताई खुशी

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:55 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बहु प्रतीक्षित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 72वें संस्करण के लिए आधिकारिक तौर पर चयन होने पर बृहस्पतिवार को खुशी जताते हुए कहा कि वह फिल्म के निदेशक संजयलीला भंसाली की ‘आभारी’ हैं।

फिल्म की कहानी जुर्म पर आधारित है और यह जाने माने लेखक हुसैन ज़ैदी की किताब ‘ माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ के एक अध्याय का रूपांतरण है। इसका प्रदर्शन अगले साल ‘बर्लीनाले स्पेशल गाला सेक्शन’ में होगा।

आलिया भट्ट ने ट्विटर पर कहा ‘‘ उस शानदार टीम का हिस्सा होने पर बहुत खुश हूं जो बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 72वें संस्करण के लिए आधिकारिक तौर पर चुनी गई है। आपसे 18 फरवरी 2022 को मिलती हूं। ’’

वह फिल्म के मुख्य किरदार गंगूबाई की भूमिका निभा रही हैं जो 1960 के दशक में कमाठियापुर में एक ताकतवार और सम्मानित महिला थीं।

इस फिल्म में सीमा पहवा और अजय देवगन तथा हुमा कुरैशी भी नजर आएंगे। इसके निर्माता भंसाली और पेन इंडिया लिमिटिड के जयंतीलाल गाडा हैं। यह फिल्म अगले साल 18 फरवरी को रिलीज़ की जानी है।

बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अगले साल 10 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब