लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार द्वारा बुलाई विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेंगे अखिलेश यादव, 12 जून को बिहार के पटना में जुटेंगे कई नेता

By अनिल शर्मा | Updated: June 2, 2023 11:00 IST

नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने के अपने प्रयासों के तहत अभी तक उद्धव ठाकरे तथा शरद पवार जैसे कांग्रेस के सहयोगियों के अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ भी चर्चा कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने विपक्ष को एकजुट करने के अपने प्रयासों के तहत 12 जून को बिहार में बैठक करने वाले हैं।इस बैठक में कई प्रमुख विपक्ष पार्टिओं के शामिल होने की उम्मीद है।

लखनऊः  समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव 12 जून को बिहार के पटना में होने वाली विपक्षी पार्टी की बैठक में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं। इस प्रयास के तहत वह कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

नीतीश ने इसी प्रयास के तहत 12 जून को पटना में विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई है। जिसमें विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेस ने भी गुरुवार कहा कि 12 जून को बुलाई गई बैठक में जरूर भाग लेगी लेकिन इसमें पार्टी की तरफ से कौन शामिल होगा, इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेता मिलकर करेंगे।

इस बैठक में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और टीएमसी भी हिस्सा लेगी। ठाकरे की पार्टी के नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा था कि नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबले के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम के तहत देश में विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। राउत ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी समान विचारधारा वाली पार्टियां एक साथ आ रही हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी अगुवाई कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे पटना में इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी भी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हो सकती हैं। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी थी कि ममत बनर्जी वैठक में शामिल हो सकती हैं। नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने के अपने प्रयासों के तहत अभी तक उद्धव ठाकरे तथा शरद पवार जैसे कांग्रेस के सहयोगियों के अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ भी चर्चा कर चुके हैं।

टॅग्स :अखिलेश यादवबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष