लाइव न्यूज़ :

सरकारी डॉक्टर को झिड़कते दिखे अखिलेश यादव, कहा- तुम छोटे अधिकारी हो, संघ के, बीजेपी के हो, हटो यहां से, बाहर भागो यहां से

By भाषा | Updated: January 14, 2020 17:39 IST

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बस हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें वीडियो में सरकारी डॉक्टर से कहते सुना जा रहा है, ''तुम सरकार के आदमी हो, तुम्हें नहीं बोलना चाहिए। तुम सरकार का पक्ष नहीं ले सकते।''

Open in App
ठळक मुद्देमिश्रा ने कहा, ''वह (अखिलेश यादव) मरीजों का हालचाल ले रहे थे। पूछ रहे थे कि चैक मिला कि नहीं।मैंने सफाई देनी चाही कि साहब चैक मिला है। ये भाग जाते हैं घर। इस पर (वह) भड़क गये एकदम से।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एक अस्पताल में कथित तौर पर सरकारी डॉक्टर को फटकार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भाजपा ने इसे शर्मनाक बताया।

अखिलेश एक बस हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें वीडियो में सरकारी डॉक्टर से कहते सुना जा रहा है, ''तुम सरकार के आदमी हो, तुम्हें नहीं बोलना चाहिए। तुम सरकार का पक्ष नहीं ले सकते।''

उन्हें आपात चिकित्सा अधिकारी डी एस मिश्रा से कहते सुना जा सकता है, ''तुम बहुत छोटे अधिकारी हो। बहुत छोटे कर्मचारी हो। आरएसएस के हो सकते हो। बीजेपी के हो सकते हो .... दूर हो जाओ यहां से। एकदम दूर हो जाओ। हट जाओ यहां से। बाहर भागो यहां से।''

इस पर मिश्रा ने कहा, ''वह (अखिलेश यादव) मरीजों का हालचाल ले रहे थे। पूछ रहे थे कि चैक मिला कि नहीं। मैंने सफाई देनी चाही कि साहब चैक मिला है। ये भाग जाते हैं घर। इस पर (वह) भड़क गये एकदम से। कहा भाग जाइये ... हम इमरजेंसी डयूटी पर थे और हमसे कहा कि निकल जाइये।’’

उन्होंने कहा कि वह मरीजों का इलाज कर रहे थे। एक मरीज ने कहा कि उसे मुआवजे का चैक नहीं मिला है। मैंने सफाई देने की कोशिश की तो सपा अध्यक्ष ने चले जाने को कहा। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने इस घटना पर कहा, ''बहुत शर्म की बात है कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके अखिलेश यादव जैसे व्यक्ति ने एक बुजुर्ग आपात चिकित्सा अधिकारी को अकारण बेइज्जत किया।''

सिंह ने कहा, ''ये समझ के परे है कि इतने नीचे स्तर पर अखिलेश जाएंगे और इस तरह की भाषा का उपयोग करेंगे। वह डॉक्टर वहां डयूटी पर थे और घायलों की देखरेख भी कर रहे थे। मरीजों को जो पैसा सरकार की तरफ से मिलना था, वह भी दिलवाया जा रहा था।''

मंत्री ने कहा कि इसके बावजूद भी अखिलेश ने इस तरह की भाषा का प्रयोग करके किसी एक संस्था या किसी एक दल से जोड़ते हुए इस तरह की बात की है जो बहुत ही शर्म की बात है। उन्होंने कहा, ‘‘इतने निचले स्तर पर गिरकर बात करना राजनीति के खिलाफ ही जाता है और इनके खिलाफ भी जाएगा।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया