लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव, महंत नरेंद्र गिरि के संक्रमित होने के बावजूद की थी उनसे मुलाकात

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2021 11:50 IST

अखिलेश यादव ने हाल ही में हरिद्वार में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि महाराज से मुलाकात की थी। नरेंद्र गिरि तब आइसोलेशन में थे। अब अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी कोरोना संक्रमित होने की जानकारीअखिलेश यादव ने महंत नरेंद्र गिरी से रविवार को मुलाकात के बाद कराया था अपना कोरोना टेस्टयूपी सरकार में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव करोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। वहीं यूपी सरकार में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

साथ ही बता दें कि कोरोना वायरस का संक्रमण सीएम योगी आदित्यनाथ के दफ्तर तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसके बाद ऐहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।

इस बीच अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को अलग कर लिया है और घर पर उपचार शुरू हो गया है। मेरे संपर्क में हाल में जो लोग आए हैं, उनसे आग्रह है कि वे भी अपनी जांच करा लें।'

गौरतलब है कि अखिलेश यादव हाल में उत्तराखंड गए थे जहां उन्होंने हरिद्वार में जारी कुंभ मेले का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कई साधु-संतो से भी मुलाकात की थी। उन्होंने यहीं अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि महाराज से भी मुलाकात की थी।

ये मुलाकात उस समय हुई जब नरेंद्र गिरि कोरोना पॉजिटिव हो चुके थे। आइसोलेशन में रह रहे महंत नरेंद्र गिरी के कोविड-19 ग्रस्त होने के बावजूद अखिलेश यादव ने रविवार को उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान किसी ने भी उन्हें महंत नरेंद्र गिरी से मिलने से नहीं रोका।

70 साल के नरेंद्र गिरि की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार अब एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। उनकी देखरेख में लगे डॉक्टरों ने बताया कि महंत मधुमेह के रोगी हैं तथा उन्हें बुखार और खांसी की भी शिकायत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता