लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ और रामपुर संसदीय क्षेत्रः अखिलेश और आजम ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, MLA बने रहेंगे, डिंपल, फातिमा लड़ सकती हैं उपचुनाव!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 22, 2022 19:19 IST

Akhilesh Yadav-Azam Khan Resign: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, वहीं पार्टी सांसद आजम खान ने भी निचले सदन की सदस्यता से अपना त्यागपत्र लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर इस्तीफा दिया।सपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव भी मौजूद थे।लोकसभा में सपा की 5 सीटें थीं। अब 3 हो गई हैं।

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में करहल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहने का निर्णय किया है जहां से वह हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयी हुए हैं।

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कक्ष में मुलाकात कर निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा। वह आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सपा के लोकसभा सदस्य हैं। लोकसभा में सपा की 5 सीटें थीं। अब 3 हो गई हैं।

रामपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और इस बारे में उनका संदेश लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को प्राप्त हो गया है। आजम खान ने हाल में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। लोकसभा की सदस्यता से खान के इस्तीफा देने से स्पष्ट है कि वह अब विधानसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

2019 में आजमगढ़ से अखिलेश ने भाजपा के भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव को हराया था। चर्चा है कि आजमगढ़ से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ सकती हैं। डिंपल यादव कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं। डिंपल 2019 में भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गई थीं।

रामपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने भी इस्तीफा दिया है। आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा यहां से उपचुनाव लड़ सकती हैं। आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला खान स्वार विधानसभा सीट से विधायक हैं। पूरी संभावना है कि पत्नी ही उपचुनाव लड़ेंगी।

अखिलेश यादव हाल में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को पराजित किया था। लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर अखिलेश यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अब प्रदेश की राजनीति पर ध्यान देंगे। समाजवादी पार्टी ने इस संबंध में एक ट्वीट के साथ एक छोटा वीडियो साझा किया है जिसमें अखिलेश यादव को लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफे का पत्र सौंपते दिखाया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआज़म खानअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPडिंपल कपाड़ियारामपुरआजमगढ़संसदमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए