लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: 'हमारे दिए लैपटॉप को BJP ने इतना छोटा कर दिया, कि चलते भी नहीं', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

By आकाश चौरसिया | Updated: April 28, 2024 16:40 IST

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश ने चुनावी सभा में कहा गर्व महसूस कर रहे हैं कि सपा सरकार में गरीबों और जरूरतमंदों को लैपटॉप दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार में आए और जरूरत पड़ी तो आटा के साथ डेटा भी मुफ्त देंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Election 2024: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कसा तंजLok Sabha Election 2024: उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जो लैपटॉप दिए गएLok Sabha Election 2024: वो आज स्मार्टफोन में बदल गए और काम भी नहीं कर रहे

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई सपा की चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा दिए गए लैपटॉप को भाजपा सरकार ने स्मार्टफोन के रूप में बदलकर इतना छोटा कर दिया कि वो चलता भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक देश भी गरीब और वंचितों को लैपटॉप देकर भविष्य बेहतर बनाने का काम करते हैं। 

उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि जब दिल्ली में बिल गेट्स पीएम नरेंद्र मोदी से मिले तो उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल डिवाइड  साफ दिखता है और इस वजह से अमीर और गरीब के बीच खाई पैदा हो गई, इसलिए भारत को इसे कम करने की जरूरत है। अखिलेश ने आगे कहा हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं कि सपा सरकार में गरीबों और जरूरतमंदों को लैपटॉप दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार में आए और जरूरत पड़ी तो आटा के साथ डेटा भी मुफ्त देंगे। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रैली के बाद कहा, "सम्भल के लोग भाजपा को सबसे बड़ी हार दिलाने जा रहे हैं। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, नौजवान को नौकरी नहीं मिली और अब तो भाषा बदल गई। ये भाषा हारने वालों की होती है। भाजपा की ओर से जो रुझान आ रहे हैं वे हार के रुझान हैं। जो लोग 400 पार कह रहे थे आज पिछड़ा, दलित, आदिवासियों की बात कह रहे हैं। जिन पिछड़े दलित आदिवासियों का हक और सम्मान जिन्होंने छीना,आज वे उसकी बात कर रहे हैं।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर