लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने बीजेपी से पूछा- LIC, SBI में जो जनता का पैसा है उसे आपने अपने पसंदीदा उद्योगपति को दे दिया, क्या कार्रवाई होगी?

By रुस्तम राणा | Updated: February 4, 2023 15:28 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि LIC, SBI में जो जनता का पैसा है उसे आपने अपने पसंदीदा उद्योगपति को दे दिया, क्या आरोपियों पर कार्रवाई होगी? उन्होंने कहा कि आम लोगों का पैसा चला गया और सरकार कहती है कि हम निवेश लाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे उन्होंने कहा कि आम लोगों का पैसा चला गया और सरकार कहती है कि हम निवेश लाएंगेकहा- राज्य में जब से भाजपा की सरकार आई है, अन्याय लगातार बढ़ता जा रहा हैसपा प्रमुख आरोप लगाते हुए बोले प्रशासन बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है

मुरादाबाद: अडानी इंटरप्राइजेज मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। शनिवार को मुरादबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल पूछते हुए कहा, मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि LIC, SBI में जो जनता का पैसा है उसे आपने अपने पसंदीदा उद्योगपति को दे दिया, क्या आरोपियों पर कार्रवाई होगी? उन्होंने कहा कि आम लोगों का पैसा चला गया और सरकार कहती है कि हम निवेश लाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी का पैसा खत्म हो गया है। बीजेपी देश को बेवकूफ बना रही है। शेयर बाजार डूब रहा है। जब इतने बड़े उद्योगपति, संस्थान गिर रहे हैं तो आम आदमी कैसे बचेगा?

वहीं यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि राज्य में जब से भाजपा की सरकार आई है। अन्याय लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है, कई जगहों पर उनका कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है। मेरे एक पूर्व प्रत्याशी को कल रात पुलिस पकड़ कर ले गई और अब कोई फोन नहीं उठा रहा है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने शनिवार को बरेली-रामपुर-मुरादाबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से भी मुलाकात की। यहां कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के अध्यक्ष का स्वागत किया।    

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस