लाइव न्यूज़ :

'उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर नहीं, हत्या हो रही' : बहराइच हिंसा मामले पर अखिलेश ने प्रदेश सरकार को घेरा

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 17, 2024 19:01 IST

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस से मुठभेड़ में सरफराज और मोहम्मद तालीम के घायल होने की घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

Open in App

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गत रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के आरोपी सरफराज और मोहम्मद तालीम के पुलिस मुठभेड में घायल होने का प्रकरण तूल पकड़ गया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस से मुठभेड़ में सरफराज और मोहम्मद तालीम के घायल होने की घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा है कि ये घटनाएं सरकार की नाकामी हैं। सरकार नाकामी छुपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है। यदि एनकाउंटर से कानून-व्यवस्था बेहतर होता तो उत्तर प्रदेश में सबसे बेहतरीन लॉ एंड आर्डर होता। अखिलेश के इस कथन के पहले प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने यह बताया था कि बहराइच हिंसा के आरोपी सरफराज और मोहम्मद तालीम नेपाल भागने की कोशिश कर रहे रहे थे। उसी दौरान मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से वे घायल हो गया है। उन्होंने पुलिस मुठभेड़ पर सवाल खड़े करने को अनुचित बताया। 

इसकी के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि एनकाउंटर करना और नफरत को बढ़ावा देना, यह सरकार को नया तरीका मिल गया है। यह अपने सभी नाकामी को छुपा रहे हैं। बैलेंस करने के लिए क्षत्रिय को भी मार दिया गया। सरकार अपनी नाकामी छुपा रही है और ऐसे एनकाउंटर करवा रही है। अखिलेश यादव ने बहराइच की घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो घटना हुआ, दुखद हुआ। ऐसी घटना समाज में न हों। अगर किसी की जान गयी है तो उसका दोषी कौन होगा? जब जांच होगी तो बहुत से पुलिस जेल जाएंगे।

मंगेश यादव के एनकाउंटर भी उठाए थे सवाल 

इसी तरह अखिलेश यादव सुल्तानपुर डकैती कांड के आरोपी मंगेश यादव के भी पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर सवाल खड़े किए थे. तब उन्होंने कहा था कि फर्जी मुठभेड़ में मंगेश यादव की गई हत्या की गई है. यहीं नहीं अखिलेश यादव ने मंगेश की मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए बयान दिया था कि दो दिन पहले जिसको उठाने के बाद एनकाउंटर के नाम पर हत्या की गई है, अब उसकी मेडिकल रिपोर्ट बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है. सर्वोच्च न्यायालय तुरंत इसका  संज्ञान ले, इससे पहले कि सबूत मिटा दिए जाएं।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशबहराइचBahraich
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप