लाइव न्यूज़ :

UP: Lulu Mall में नमाज पढ़ने वाला वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन ने दी चेतावनी, कहा दोबारा हुई नमाज तो.... जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 14, 2022 12:26 IST

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को सरकारी आदेशों का उल्लंघन बताया है। उसको लेकर उन्होंने चेतावनी भी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।इस पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने इसको लेकर चेतावनी दी है।

Lulu Mall Lucknow Namaz:लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा की प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिल भारत हिंदू महासभा (Akhil Bharat Hindu Mahasabha) के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने चेतावनी देते हुए वहां दोबारा नमाज न पढ़ने की बात कही है। 

उनके मुताबिक, अगर दोबारा वहां नमाज पढ़ी गई तो वे लोग भी वहां पाठ करेगें। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे है। ऐसे में यह दावा किया जा रहा है कि यह नमाज इसी लुलु मॉल में पढ़ी गई है। 

इसको लेकर संगठन ने आपत्ति जताई है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि इस मॉल को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उद्घाटन किया था। 

संगठन के प्रवक्ता ने क्या कहा

जी न्यूज की एक खबर के अनुसार, लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के विवाद पर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी है कि अगर वहां फिर से नमाज पढ़ी गई तो संगठन के कार्यकर्ता वहां सुंदरकांड का पाठ करेंगे। उन्होंने ऐसे खुले में नमाज पढ़ने को सरकारी आदेशों का उल्लंघन बताया है और यह आरोप भी लगाया है कि लुलु मॉल में अन्य धर्म के लोगों के साथ भेदभाव करती है। 

संगठन ने विशेष धर्म को प्राथमिकता देने का लगाया आरोप

इस विवाद पर आगे बोलते हुए शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि लखनऊ में मौजूद लुलु मॉल केवल एक विशेष धर्म को प्राथमिकता देता है और अन्य धर्म के लोगों के साथ भेदभाव करता है। उनके अनुसार, यह मॉल नौकरी देने के लिए विशेष धर्म को प्राथमिकता देता है और बाकी धर्म के लोगों पर ध्यान नहीं देता है। उन्होंने इस मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी की है। 

लुलु मॉल का बयान भी आया सामने 

खबर के अनुसार, इस विवाद के बीच लुलु मॉल के अधिकारियों ने अपनी सफाई पेश की है और कहा है कि मॉल में नमाज पढ़ने का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि मॉल के अन्दर इस तरीके से किसी भी धार्मिक गतिविधि को करने की इजाजत नहीं दी गई है। हालांकि वायरल वीडियो में पांच छह लोगों द्वारा नमाज पढ़ने वालों की पहचान की जा रही है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊवायरल वीडियोयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस