लाइव न्यूज़ :

अकबरुद्दीन ओवैसी ने दिया विवादित बयान; टीआरएस, भाजपा ने निंदा की

By भाषा | Updated: November 25, 2020 23:36 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 नवंबर एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि क्या हुसैन सागर झील के तट पर बनीं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और तेदेपा के संस्थापक एनटी रामाराव की 'समाधियां' हटाई जाएंगी। उन्होंने जलाशय के करीब रह रहे ‘गरीब लोगों’ को हटाने के अभियान पर सवाल उठाते हुए यह बात कही।

सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भाजपा ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी को अनुचित बताया और उनसे माफी मांगने के लिए कहा।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनाव के लिए प्रचार के तहत यहां एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए, एआईएमआईएम नेता ने पूछा कि क्या तालाब के पास एक गरीब आदमी के घर को ध्वस्त करने के लिए आने वाले नगर निगम अधिकारियों को दिवंगत नेताओं की समाधियों के साथ ऐसा करने का साहस होगा?

उन्होंने दावा किया कि हुसैन सागर झील का किनारा 4,700 एकड़ में फैला था, जब इसे हुसैन शाह वली ने बनवाया था, लेकिन अब यह 700 एकड़ में भी नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘4,000 एकड़ जमीन कहां गई? नेकलेस रोड बनाया गया है, दुकानें बनाई गई हैं, नरसिम्हा राव, एन टी रामाराव (एनटीआर) की समाधियां हैं, लुम्बिनी पार्क है।’’

अकबरुद्दीन का नाम लिए बगैर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद बी संजय कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूछा कि क्या उनमें नरसिम्हा राव और एनटीआर की समाधियों को ध्वस्त करने की हिम्मत है।

टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने कहा कि नरसिम्हा राव और एनटीआर महान व्यक्ति थे जिन्होंने तेलुगू लोगों के सम्मान को बरकरार रखा और लोकतंत्र में इस तरह की ‘‘अनुचित टिप्पणियों’’ के लिए कोई जगह नहीं है।

नरसिम्हा राव के पोते, भाजपा नेता एन वी सुभाष ने अकबरुद्दीन की टिप्पणियों की निंदा की और कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे