लाइव न्यूज़ :

पापा, मैं अजीत पवार के साथ बारामती जा रही हूं और फिर वहां से नांदेड़?, पिंकी माली के पिता ने दुर्घटना से पहले हुई आखिरी बातचीत को किया याद, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 28, 2026 17:11 IST

बुधवार सुबह पुणे जिले के उनके गृह क्षेत्र बारामती में एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। अनुभवी नेता अजित पवार ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा कभी छिपाई नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देअजीत पवार के साथ बारामती जाऊंगी और वहां से नांदेड़ जाऊंगी।हवाई अड्डे के पास एक खुले मैदान में जा गिरा।बारामती क्षेत्र में लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मुंबईः मुंबई के वर्ली इलाके की फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली उन पांच लोगों में शामिल थीं, जिनकी मंगलवार सुबह बारामती के पास हुए एक दुखद विमान हादसे में जान चली गई। वह चार्टर्ड विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ यात्रा कर रही थीं, जिनकी भी इस हादसे में मृत्यु हो गई। माली के पिता शिवकुमार माली ने अपनी बेटी से हुई आखिरी बातचीत को याद करते हुए दुख और अविश्वास से कहा, “कल उसने मुझे फोन किया और कहा, पापा, मैं अजीत पवार के साथ बारामती जाऊंगी और वहां से नांदेड़ जाऊंगी।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F2347332065784200%2F&show_text=false&width=267&t=0" width="267" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

बस इतनी ही बात हुई थी। कुछ समय से वह लगातार अजीत पवार के साथ यात्रा कर रही थी और इससे पहले भी चार बार उनके साथ जा चुकी थी।” परिवार के सदस्यों ने पिंकी को एक समर्पित पेशेवर बताया, जिन्हें अपने काम पर गर्व था और मुंबई से उनका गहरा जुड़ाव था। बारामती क्षेत्र में लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हवाई अड्डे के पास एक खुले मैदान में जा गिरा।

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को हादसे का शिकार हुए विमान की परिचारिका पिंकी माली के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने आज उनसे बात करने का वादा किया था, और यह कहते हुए वह रो पड़े कि अब उनकी बातचीत कभी नहीं हो पाएगी। विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और पिंकी समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

मध्य मुंबई में प्रभादेवी के निवासी शिवकुमार ने बेटी से आखिरी बार हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि उसने कहा था, “पापा, मैं कल (बुधवार को) विमान में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ बारामती जाऊंगी। उन्हें वहां छोड़ने के बाद मैं नांदेड़ जाऊंगी और होटल पहुंचने के बाद आपसे बात करूंगी।”

पिंकी दिल्ली में स्थित वीएसआर वेंचर्स द्वारा संचालित लियरजेट 46 में परिचारिका थीं, जो बारामती हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के दो सदस्यों समेत कुल पांच लोग सवार थे। शिवकुमार ने कहा कि पिंकी इससे पहले राष्ट्रपति, मुख्यमंत्रियों और कई राजनीतिक नेताओं के साथ विमान में उड़ान भर चुकी थीं।

उन्होंने कहा कि पिंकी चौथी बार अजित पवार के साथ विमान में रवाना हुई थीं। शिवकुमार ने नम आंखों के साथ कहा, “मैंने कल शाम उससे बात की थी और उसने मुझे बताया था कि वह उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ बारामती जाएगी और फिर नांदेड़ रवाना होगी। मैंने उससे कहा था कि तुम्हारी ड्यूटी खत्म होने के बाद कल बात करेंगे।

लेकिन वह कल अब कभी नहीं आएगा।” शिवकुमार भी अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता समाधान सर्वंकर ने उन्हें विमान हादसे के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “मैंने टीवी खोला। खबर देखकर में स्तब्ध रह गया।” दोनों बाप बेटी की 16 जनवरी को मुलाकात हुई थी, जब पिंकी नगर निकाय चुनाव में वोट डालने के लिए ठाणे के प्रभादेवी पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि पिंकी पिछले पांच साल से विमान परिचारिका के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपना करियर एअर इंडिया से शुरू किया था और कुछ वर्ष बाद वह एक निजी चार्टर्ड फ्लाइट कंपनी में काम करने लगी थीं। शिवकुमार ने कहा, “अजित पवार के साथ हालिया उड़ान के दौरान मेरी बेटी ने उनसे शिकायत की थी कि वह पूरे महाराष्ट्र की यात्रा कर रहे हैं।

लेकिन राकांपा कार्यकर्ताओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब पवार ने उससे पूछा कि उसे ऐसा क्यों लगा तो पिंकी ने उन्हें बताया कि मैं (शिवकुमार) 35 साल से राकांपा का कार्यकर्ता हूं।” उन्होंने कहा कि इस बातचीत के बाद पवार ने उन्हें कॉल की थी। शिवकुमार ने कहा, “मैं कार चला रहा था, तब कॉल नहीं उठा पाया।

इसके बाद मुझे संदेश मिला कि पवार मुझसे बात करना चाहते थे। वह कॉल भी कभी दोबारा नहीं आएगी।” दुर्घटना के बारे में पता चलने के बाद शिवकुमार और उनका परिवार बारामती के लिए रवाना हो गया। पवार और पिंकी के अलावा अन्य मृतकों की पहचान विदीप जाधव, कैप्टन शांभवी पाठक और कैप्टन सुमित कपूर के रूप में हुई है।

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्रBaramatiमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो