लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370 से खिसयाए पाकिस्तान ने भारत से ट्रेड के बाद अब 3 एयरस्पेस किए बंद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 8, 2019 05:57 IST

पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से बंद कर दिया है।पाकिस्तान ने अपने हवाईक्षेत्र के एक कॉरिडोर को बंद कर दिया है

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान एक के बाद एक फैसले लेता जा रहा है।यह जानकारी एअर इंडिया के एक अधिकारी ने दी।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान एक के बाद एक फैसले लेता जा रहा है। पाकिस्तान ने तीन एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से बंद कर दिया है।

पाकिस्तान ने अपने हवाईक्षेत्र के एक कॉरिडोर को बंद कर दिया है जिससे विदेशी उड़ानों को 12 मिनट का अतिरिक्त समय लगेगा। यह जानकारी एअर इंडिया के एक अधिकारी ने दी।

 उन्होंने बताया कि कॉरिडोर बंद होने से उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा,‘‘एक कॉरिडोर (पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में) को बंद कर दिया गया है इससे अधिकतम 12 मिनट का परिवर्तन होगा। 

इससे हम पर ज्यादा प्रभाव नहीं पडे़गा।’’ गौरतलब है कि एअर इंडिया पाकिस्तानी हवाईक्षेत्र से रोजाना करीब 50 उड़ानों का संचालन करती है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच 9 रास्तों में से 3 एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों के स्तर को कम और द्विपक्षीय व्यापार निलंबित कर दिया है।

पाकिस्तान ने किया ऐलान

पाकिस्तान भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेगा और कश्मीर पर भारत की कार्रवाई को लेकर सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र के समक्ष इस मुद्दे को उठाएगा। पाक ने भारतीय राजदूत को निष्कासित किया, द्विपक्षीय व्यापार निलंबित करने का भी ऐलान पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर बुधवार भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित करने और परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को निलंबित करने का ऐलान किया।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी