लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता अभी भी 'खराब'

By भाषा | Updated: November 20, 2020 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गयी, हालांकि, केंद्र सरकार की एजेंसियों का कहना है कि हवा चलने की गति अनुकूल होने के कारण इसमें कुछ सुधार की संभावना है।

शहर का पिछले 24 घंटों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 296 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को यह 283 था जबकि बुधवार एवं मंगलवार को यह क्रमश: 211 एवं 171 दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता को बेहतर, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब एवं 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता अग्रिम चेतावनी प्रणाली के अनुसार, दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है, हालांकि शुक्रवार को यह खराब श्रेणी में बनी रहेगी और शनिवार को मध्यम श्रेणी में आने की संभावना है।

इसने कहा है कि सतह की हवा की दिशा शनिवार को उत्तर पश्चिम और इसकी अधिकतम गति 15 किमी प्रति घंटे हो सकती है । प्रणाली के अनुसार पंजाब, हरियाणा एवं पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को 600 स्थानों पर खेतों में पराली जलाने की घटना की जानकारी मिली है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सफर के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को पीएम 2.5 प्रदूषण के ​लिये पराली का जलना 20 प्रतिशत जिम्मेदार है । बुधवार को यह आठ जबकि मंगलवार को तीन प्रतिशत था ।

सफर का कहना है कि तेज हवा चलने से अगले दो दिन में वायु गुणवत्ता में सुधार होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था जो पिछले 14 साल में सबसे कम है ।

हवा में ठहराव और तापमान कम होने से प्रदूषक नीचे की ओर आने लगते हैं और फिर अनुकुल गति से हवा चलने से वे बिखर जाते हैं। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता