लाइव न्यूज़ :

नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में दो दिन बाद वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:45 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 27 दिसंबर गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में दो दिन बाद औसत वायु गुणवत्ता गिर कर ‘गंभीर’श्रेणी में पहुंच गई है, वहीं गुड़गांव में यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर नजर रखी जाती है और उसके मुताबिक दिल्ली से सटे पांचों शहरों में पीएम 2.5 और पीएम 10 का उच्च स्तर अब भी बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है।

प्रदूषण बोर्ड के 'समीर' ऐप के मुताबिक, गाजियाबाद में रविवार को गत 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 407 दर्ज किया गया जबकि ग्रेटर नोएडा में 418, नोएडा में 405, फरीदाबाद में 404 और गुरुग्राम में 359 रहा।

बोर्ड के अनुसार, ‘बेहद खराब’ श्रेणी के एक्यूआई में लंबे समय तक रहने पर सांस संबंधी परेशानी हो सकती है जबकि 'गंभीर' स्तर के चलते स्वस्थ और पहले से ही बीमारी से जूझ रहे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हवा की बेहद खराब गुणवत्ता से श्वसन संबंधी दिक्कत हो सकती है जबकि गंभीर श्रेणी से स्वस्थ्य लोगों को भी परेशानी हो सकती है।

गाजियाबाद में शनिवार को गत 24 घंटे का औसत एक्यूआई 367 दर्ज किया गया जबकि ग्रेटर नोएडा में 355, नोएडा में 344, फरीदाबाद में 300 और गुरुग्राम में एक्यूआई 269 रहा।

एजेंसी के मुताबिक, गाजियाबाद में शुक्रवार को गत 24 घंटे का औसत एक्यूआई 391 दर्ज किया गया था जबकि ग्रेटर नोएडा में 376, नोएडा में 386, फरीदाबाद में 328 और गुरुग्राम में एक्यूआई 302 रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो