लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता ' बेहद खराब' श्रेणी में, फरीदाबाद, गुड़गांव में 'खराब'

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:55 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 12 जनवरी ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में मंगलवार को औसत वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही जबकि नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है। सरकारी एजेंसी द्वारा मंगलवार को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार दिल्ली से सटे इन पांचों शहरों में वायु में पीएम 2.5 तथा पीएम 10 प्रदूषकों की मात्रा उच्च स्तर पर रही।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, मंगलवार शाम चार बजे तक बीते 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गाजियाबाद में 324, ग्रेटर नोएडा में 312, नोएडा में 278, फरीदाबाद में 260 और गुड़गांव में 213 दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब