लाइव न्यूज़ :

मानव स्वास्थ्य के लिए है वायु प्रदूषण सबसे बड़े पर्यावरण खतरों में एक : डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: September 22, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर वर्ष 2005 के बाद पहली बार अपने नये वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश जारी करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन के साथ ही प्रदूवायु प्रदूषण मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े खतरों में एक है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उसके नये वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश का लक्ष्य लाखों लोगों को वायु प्रदूषण से बचाना है।

उसने एक बयान में कहा, ‘‘ नये विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश (एक्यूजी) पहले की समझ के विपरीत निम्न सांद्रता पर भी मानव स्वास्थ्य को वायु प्रदूषण से होने वाले नुकसान पर स्पष्ट सबूत प्रस्तुत करते हैं।’’

ये दिशानिर्देश अहम वायु प्रदूषकों में कमी लाकर लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए नये वायु गुणवत्ता स्तरों की सिफारिश करते हैं। ये प्रदूषक जलवायु परिवर्तन में भी भूमिका निभाते हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, ‘‘ डब्ल्यूएचओ के पिछले 2005 के सूचकांक के बाद ऐसे सबूत बहुत अधिक आये हैं जो दर्शाते हैं कि कैसे वायुप्रदूषण स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करते हैं। उस कारण से तथा संकलित सबूतों की व्यवस्थित समीक्षा के बाद डब्ल्यूएचओ ने एक्यूजी के सभी स्तरों में नीचे की ओर फेरबदल किया एवं चेतावनी जारी की कि नये वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश स्तरों का संबंध स्वास्थ्य पर अहम जोखिमों से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?