लाइव न्यूज़ :

पूर्व एयर मार्शल ने राफेल को बताया भारत के लिए फायदे का सौदा, कहा- पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर SC ने सही किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2019 18:58 IST

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि पुनर्विचार याचिओं को खारिज करने में सुप्रीम कोर्ट बिल्कुल सही है क्योंकि यह दिसंबर 2018 के फैसले में पहले ही स्थापित हो चुका था कि राफेल की खरीद लागत भारत के लिए फायदेमंद थी।''

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट राफेल सौदा मामले को लेकर पुनर्विचार याचिका खारिज होने को लेकर भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल आर नांबियार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ''राफेल के क्षमता को लेकर कोई संदेह नहीं था। एकमात्र मुद्दा राफेल की खरीद पर अंतर-सरकारी समझौते के आयामों के साथ था।''

सुप्रीम कोर्टराफेल सौदा मामले को लेकर पुनर्विचार याचिका खारिज होने को लेकर भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल आर नांबियार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ''राफेल के क्षमता को लेकर कोई संदेह नहीं था। एकमात्र मुद्दा राफेल की खरीद पर अंतर-सरकारी समझौते के आयामों के साथ था।''

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि पुनर्विचार याचिओं को खारिज करने में सुप्रीम कोर्ट बिल्कुल सही है क्योंकि यह दिसंबर 2018 के फैसले में पहले ही स्थापित हो चुका था कि राफेल की खरीद लागत भारत के लिए फायदेमंद थी।''

सुप्रीम कोर्ट राफेल सौदा मामले को लेकर पुनर्विचार याचिका खारिज होने को लेकर भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल आर नांबियार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ''राफेल के क्षमता को लेकर कोई संदेह नहीं था। एकमात्र मुद्दा राफेल की खरीद पर अंतर-सरकारी समझौते के आयामों के साथ था।''

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज करने में सुप्रीम कोर्ट बिल्कुल सही है क्योंकि यह दिसंबर 2018 के फैसले में पहले ही स्थापित हो चुका था कि राफेल की खरीद लागत भारत के लिए फायदेमंद थी।''

बता दें कि भारत सरकार ने फ्रांस के दासॉ एविएशन से राफेल विमान का सौदा किया है। इस मामले पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लगातार प्रधान मंत्री नरेंद्र को घेर रही थी। शीर्ष अदालत में पिछली साल दिसंबर में ही इस मामले में भारत सरकार को क्लीन चिट दे दी थी लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अरूण शौरी और प्रशांत भूषण ने सौदे को लेकर पुनर्विचार याचिकाएं दायर की थीं और सर्वोच्च न्यायालय से 14 दिसंबर 2018 के फैसले पर फिर से विचार करे। 

गुरुवार को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसफ पीठ ने सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि इन याचिकाओं में कोई दम नहीं है। 

वहीं, पुर्नविचार याचिकाएं खारिज होने के बाद के भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और वायनाड सांसद राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। ज्यादातर बीजेपी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश से माफी मांगें। 

वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी द्वारा घेरे जाने पर पलटवार किया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और जयवीर शेरगिल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पैरा संख्या 86 में जो लिखा है, उसे देखते हुए सरकार को जांच का आदेश देना चाहिए।

टॅग्स :राफेल सौदासुप्रीम कोर्टमोदी सरकारभारत सरकारराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप