लाइव न्यूज़ :

कई देशों से आक्सीजन संकेंद्रक हवाई मार्ग से ला रही है एअर इंडिया: पुरी

By भाषा | Updated: April 27, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि एअर इंडिया अगले सात दिनों में कई देशों से 10,636 ऑक्सीजन संकेंद्रक हवाई मार्ग से लाएगी।

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘एअर इंडिया फिलिप्स द्वारा निर्मित 10,636 ऑक्सीजन संकेंद्रक हवाई मार्ग से लाने वाली है। 636 (संकेंद्रक) पहले ही अमेरिका से उड़ान के जरिये लाये जा चुके हैं। खेप प्रतिदिन लायी जा रही है। यह कार्य हम इस सप्ताह पूरा कर लेंगे।’’

भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है और कई राज्यों में अस्पताल चिकित्सकीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं।

चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी के बीच पिछले शनिवार को दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन किये गए आंकड़े के अनुसार एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,23,144 नये मामले सामने आने से भारत में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,76,36,307 हो गई है। वहीं ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 82.54 प्रतिशत हो गई है।

आकंड़े के अनुसार 2,771 और मौतें होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,97,894 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह