लाइव न्यूज़ :

वायुसेना सिंगापुर से 352 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर ला रही है दिल्ली

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई भारतीय वायुसेना अपने शक्तिशाली मालवाहक विमान आईएल-76 के माध्यम से सिंगापुर से 352 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर दिल्ली ला रही है । दिल्ली कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘ आईएल-76 दिल्ली के लिए 352 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर ला रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के समन्वय से की जा रही इस कोशिश से वर्तमान कोविड-19 स्थिति के बीच ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। ’’

पत्र सूचना कार्यालय ने आईएल-76 पर खाली सिलेंडर लादे जाने जाने की तस्वीर साझा की।

कोरोना वायरस की इस लहर के चलते यहां अबतक 17,752 लोगों की जान जा चुकी है।

इस बीच,उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के विरूद्ध केंद्र सरकार की अपील पर सुनवाई की। उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के वास्ते ऑक्सीजन की आपूर्ति पर उसके निर्देशों का पालन नहीं किये जाने पर अवमानना की नोटिस जारी की और केंद्र सरकार के अधिकारियों को पेश होने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि उसने तीन मई से दिल्ली को रोजाना 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति किये जाने का आदेश दिया था क्योंकि दिल्ली में महामारी गंभीर दशा में है।

पीठ ने कहा, ‘‘ हमें बताइए कि पिछले तीन दिनों में आपने दिल्ली को कितनी ऑक्सीजन आवंटित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब