लाइव न्यूज़ :

एयर स्ट्राइक: वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने कहा- 'हमने टारटेग पर हिट किया, शव गिनना हमारा काम नहीं'

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2019 13:07 IST

विंग कमांडर अभिनंदन को दोबारा उड़ान भरने देने के सवाल पर धनोवा ने कहा कि यह सब कुछ उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में आतंकी ठिकानो पर हुए एयर स्ट्राइक पर एयर चीफ बीएस धनोवा का बयानअगर बम जंगल में गिरते तो पाकिस्तान जवाब क्यों देता: बीएस धनोवा'विंग कमांडर की फिटनेस बतायेगी कि वे दोबारा उड़ान भरेंगे या नहीं'

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने कहा है कि पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकियों की संख्या वह नहीं बता सकते हैं। बीएस धनोवा ने कहा कि उनका काम टारगेट पर सटीक तरीके से हिट करना है और संख्या की गिनती करना वायुसेना का काम नहीं है। धनोवा ने कहा नुकसान के बारे में बताने का काम सरकार करती है। एयर स्ट्राइक के बाद पहली बार बीएस धनोवा सोमवार को मीडिया के सामने आये। 

बीएस धनोवा ने कोयंबटूर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अगर हम किसी टारगेट पर हिट करने की योजना बनाते हैं तो वह करते हैं। अगर हमने बम जंगल में गिराये होते तो पाकिस्तान प्रतिक्रिया क्यों देता।'

इस एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकियों की संख्या को लेकर उठ रहे सवाल पर धनोवा ने साफ किया, 'आईएफ इस स्थिति में नहीं है कि वह हुए नुकसान के बारे में बताये। इसके बारे में सरकार कुछ कह सकती है। हम नुकसान की  गिनती करते हैं। हम केवल ये देखते हैं कि टार्गेट पर हमने हिट किया या नहीं।'  

विंग कमांडर अभिनंदन को दोबारा उड़ान भरने देने के सवाल पर धनोवा ने कहा कि यह सब कुछ उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। धनोवा ने कहा, 'वह दोबारा उड़ान भरेंगे या नहीं, ये उनकी मेडिकल फिटनेस पर निर्भर होगा। इसलिए इजेक्सन के बाद की उनकी स्थिति को लेकर मेडिकल जांच हो रही है। जो भी उनके इलाज के लिए जरूरी है, वह दिया जा रहा है।'

वहीं, मिग-21 बिसॉन पर धनोवा ने कहा, 'यह पूरी तरह से काबिल एयरक्राफ्ट है। इसे अपग्रेड किया गया है और इसमें पहले से बेहतर रडार हैं। साथ ही इसमें एयर टू एयर और बेहतर हथियार लगे हुए हैं।'

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस