लाइव न्यूज़ :

हवाई कार्गो संचालक, हवाई अड्डे कोविड-19 टीके के सुचारू परिवहन के लिए योजना बने रहे हैं

By भाषा | Updated: November 22, 2020 18:03 IST

Open in App

(आठवें पैरा में नाम में सुधार के साथ)

(दीपल पटेल)

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारत में कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने पर भारत के प्रमुख हवाई अड्डे लचीली परिवहन व्यवस्था और पृथक तापमान नियंत्रण जोन मुहैया कराएंगे जबकि हवाई कार्गो संचालक टीके को लाने ले जाने के लिए कम समय अवधि में कई उड़ानों का संचालन करेंगे।

भारत में कोविड-19 का टीका अगले साल की शुरुआत में उपलब्ध होने की संभावना है।

भारत सरकार कोरोना वायरस के प्रत्येक संभावित टीके को लेकर मॉर्डना, फाइजर, सीरज इंस्ट्टियूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक और जायडस कैडिला से संपर्क में है।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मुंबई का यह हवाई अड्डा भारत में फार्मा का सबसे बड़ा द्वार है और कोविड-19 के टीके को लाने-जाने के लिए मालवाहक उड़ानों के संचालन के लिए लचीला '' स्लोट '' आवंटित करेगा।

'' स्लोट '' वह तारीख और समय होता है जिसके तहत विमान को उड़ान भरने और हवाई अड्डे पहुंचने की अनुमति दी जाती है।

हवाई कार्गो संचालक ब्लू डार्ट के प्रवक्ता ने कोविड-19 के परिवहन के संबंध में पीटीआई-भाषा से कहा कि उनके पास मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबद, पुणे, कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरू और पुणे जैसे आठ अहम स्थानों पर '' फार्मा ग्रेड कंडीशनिंग '' कक्ष हैं। ये कक्ष हमारे ब्लू डार्ट विमानन स्टेशन से बहुत निकट स्थित हैं जो टीके की जल्द आपूर्ति करने में मदद करेंगे।

भारत में एक अन्य प्रमुख हवाई कार्गो संचालन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत जैसी बड़ी आबादी वाले देश में कोविड-19 के टीकों को लाने- ले जाने का काम एक बड़ा दायित्व है और उनकी कंपनी जब भी मांग होगी उसके अनुरूप कम समय अवधि में कई उड़ानों का संचालन करने के लिए तैयार है।

टीके का निर्माण कर रहे सीरम इंस्ट्टियूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने 19 नवंबर को एक सम्मेलन में कहा था कि टीका भारत के स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों के लिए फरवरी 2021 और आम लोगों के लिए अप्रैल 2021 तक उलब्ध हो जाना चाहिए।

एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन को उम्मीद है और निश्चित रूप से भारत में टीकों को लाने ले जाने की किसी भी योजना का हिस्सा होगी।

दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाले डायल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के हवाई अड्डे में दो कार्गो टर्मिनल हैं। उनके पास अत्याधुनिक तापमान नियंत्रण कक्ष हैं। साथ ही 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के पृथक कक्ष हैं जो कोविड-19 टीके के वितरण के लिए काफी अनुकूल हैं।

हैदराबद हवाई अड्डे का संचालन करने वाले एचआईएएल ने भी कहा कि टीके को लाने ले जाने के लिए तापमान नियंत्रण जोन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?