लाइव न्यूज़ :

एआईएनआरसी ने घोषणा पत्र में पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 23:59 IST

Open in App

पुडुचेरी, 31 मार्च एआईएनआरसी के संस्थापक नेता एन रंगासामी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिये जारी अपनी पार्टी के घोषणा पत्र में केंद्रशासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिये कदम उठाने, दोपहिया वाहनों पर हेलमेट पहनने से छूट एवं सरकारी नौकरियों में आवेदन के लिये अधिकतम उम्र सीमा में वृद्धि समेत कई अन्य वादे किए हैं।

पुडुचेरी में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये रंगासामी ने बुधवार को यह घोषणा पत्र जारी किया । उन्होंने कहा कि राजकोषीय कठिनाइयों से निपटने और निर्वाचित सरकार का दर्जा बनाए रखने के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा ही एकमात्र उपाय है।

घोषणा पत्र में पार्टी ने दोपहिया वाहनों के सवारों के लिये निगम की सीमा के भीतर हेलमेट पहनने से छूट देने का वादा किया है।

पार्टी ने केंद्रशासित क्षेत्र में सरकारी नौकरियों में आवेदन के लिये अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष से बढ़ा कर 40 साल करने का भी वादा किया है।

घोषणा पत्र में इसके अलावा अन्य वादे किये गये हैं जिनमें इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में सरकारी स्कूल के छात्रों के लिये दस फीसदी आरक्षण के अलावा पांडिचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय में केंद्रशासित प्रदेश के छात्रों के लिये 25 फीसदी आरक्षण आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे