लाइव न्यूज़ :

अगर मुस्कान खतरे में है तो ओवैसी भी..., Z+ सुरक्षा और हिजाब को लेकर बोले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन

By अनिल शर्मा | Updated: February 11, 2022 14:53 IST

ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि़ ओवैसी को सुरक्षा देने का क्या मतलब है अगर मुस्कान जैसी लड़की को परेशान किया जाता हैअगर मुस्कान खतरे में है, तो असद भी खतरे में है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में चुनावी रैली के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुस्कान खतरे में है तो ओवैसी भी हैपिछले दिनों बीकॉम सेकेंड ईयर की छात्रा बीबी मुस्कान खान कुछ लड़कों के समूह के बीच अल्लाहु अकबर का नारा लगाते देखा गया था

लखनऊः AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि उन्होंने गृह मंत्रालय द्वारा दी गई Z प्लस सुरक्षा से इनकार कर दिया क्योंकि अगर इस देश में मुस्कान जैसी मुस्लिम लड़कियों को खतरा है, तो असदुद्दीन ओवैसी भी खतरे में हैं। ओवैसी ने ये बातें उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कही। 

AIMIM प्रमुख ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "आप मुझसे Z श्रेणी की सुरक्षा लेने के लिए कह रहे हैं क्योंकि मेरे जीवन को स्पष्ट रूप से खतरा है। लेकिन मैंने संसद में कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को Z श्रेणी की सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। कुछ ऐसा करें कि सभी सुरक्षित रहें।''

ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि़ ओवैसी को सुरक्षा देने का क्या मतलब है अगर मुस्कान जैसी लड़की को परेशान किया जाता है। अगर मुस्कान खतरे में है, तो असद भी खतरे में है। ओवैसी की कार पर उत्तर प्रदेश में उनके चुनाव प्रचार के दौरान गोली चलाई गई थी, जिसके बाद ओवैसी को गृह मंत्रालय ने Z+ सुरक्षा दी थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया।

गौरतलब है कि कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच बीबी मुस्कान का एक कॉलेज के सामने लड़कों के समूह से भिड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मुस्कान बीकॉम सेकेंड ईयर की छात्रा है। वायरल वीडियो में मुस्कान हवा में हाथ उठाकर अल्लाहु-अकबर का नारा लगाती नजर आ रही थीं, वहीं कॉलेज से बाहर आ रहे लड़के जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। 

 मुस्कान ने बाद में बताया कि वह अपना असाइनमेंट जमा करने के लिए कॉलेज आई थी और उसका सामना लड़कों के एक समूह ने किया, जिसमें ज्यादातर बाहरी लोग जय श्री राम का नारा लगा रहे थे। यह घटना मंगलवार को हुई जब कर्नाटक के कई परिसरों में मुस्लिम महिलाओं के कक्षा के अंदर हिजाब पहनने के अधिकार को लेकर झड़पें हुईं।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष