लाइव न्यूज़ :

AICTE ने फीस भरने, कर्मचरियों को नौकरी से हटाने, वेतन नहीं देने के खिलाफ इंजीनियरिंग कॉलेजों को दी चेतावनी

By भाषा | Updated: April 16, 2020 20:49 IST

AICTE ने इंजीनियरिंग कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान छात्रों को फीस भरने के लिए बाध्य करने और कर्मचारियों को वेतन नहीं देने के खिलाफ चेतावनी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमानव संसाधन विकास मंत्रालय के तकनीकी शिक्षा नियामक को शिकायतें मिल रही हैं कि लॉकडाउन के दौरान कॉलेज छात्रों को फीस भरने के लिए बाध्य कर रहे हैं ।इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए चेतावनी जारी की गई है।

नई दिल्लीअखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) ने इंजीनियरिंग कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान छात्रों को फीस भरने के लिए बाध्य करने और कर्मचारियों को वेतन नहीं देने के खिलाफ चेतावनी दी है और निर्देश दिया है कि इस दौरान अगर किसी को नौकरी से हटाया गया है तो उसे वापस लिया जाए।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तकनीकी शिक्षा नियामक को शिकायतें मिल रही हैं कि लॉकडाउन के दौरान कॉलेज छात्रों को फीस भरने के लिए बाध्य कर रहे हैं, कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं कर रहे हैं और उन्हें नौकरी से हटा रहे हैं।

इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए चेतावनी जारी की गई है। एआईसीटीई के सदस्य सचिव राजीव कुमार ने कॉलेजों को परामर्श जारी करते हुए कहा, ‘‘एआईसीटीई के संज्ञान में आया है कि कुछ संस्थान जोर दे रहे हैं कि छात्रों को लॉकडाउन के दौरान फीस भरनी चाहिए जिसमें नामांकन शुल्क भी शामिल है। यह स्पष्ट किया जाता है कि कॉलेजों एवं संस्थानों को तब तक फीस भरने के लिए जोर नहीं देना चाहिए जब तक कि लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता और सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो जाती है।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह भी पता चला है कि कई संस्थानों ने अपने शिक्षकों और कर्मचारियों को लॉकडाउन के समय वेतन का भुगतान नहीं किया है । साथ ही कुछ संस्थानों ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों के वेतन एवं अन्य बकाये जारी किए जाएंगे और अगर लॉकडाउन के दौरान किसी को नौकरी से हटाया गया है तो उसे वापस लिया जाएगा। इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाए।’’ कोरोना वायरस के चलते देश में 24 मार्च से लॉकडाउन जारी है।

बहरहाल, लॉकडाउन की घोषणा होने से कम से कम दस दिन पहले से कॉलेज बंद कर दिए गए थे और परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। अब लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। 

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया