लाइव न्यूज़ :

एआईएडीएमके नेता पनीरसेल्वम की पत्नी का निधन, विभिन्न दलों के नेताओं ने जताया शोक

By भाषा | Updated: September 1, 2021 13:55 IST

Open in App

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के शीर्ष नेता एवं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम की पत्नी विजयलक्ष्मी का चेन्नई में बुधवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 63 वर्षीय विजयलक्ष्मी कुछ समय से बीमार थीं और उन्हें इलाज के लिए यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जीईएम अस्पताल ने एक बयान में कहा कि विजयलक्ष्मी को बुधवार को सुबह दिल का दौरा पड़ा और इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बयान में कहा गया कि एआईएडीएमके नेता की पत्नी को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी क्योंकि वह 10 दिनों के इलाज के बाद ठीक हो गई थीं। विजयलक्ष्मी के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री एम के. स्टालिन, जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन, एआईएडीएमके के सह-समन्वयक के. पलानीस्वामी अस्पताल पहुंचे और पन्नीरसेल्वम तथा उनके बेटे ओ पी रवींद्रनाथ के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। रवींद्रनाथ थेनी लोकसभा सीट से एआईएडीएमके के सांसद हैं। अपने शोक संदेश में स्टालिन ने कहा कि वह पन्नीरसेल्वम की पत्नी विजयलक्ष्मी के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पलानीस्वामी ने कहा कि वह पनीरसेल्वम की पत्नी की मृत्यु के बारे में जानकर दुखी हैं तथा शोकसंतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिवों क्रमश: आर मुथरसन और के. बालकृष्णन, वीसीके प्रमुख टी थिरुमावलवन और भारतीय जनता पार्टी समेत कई अन्य दलों के नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर पनीरसेल्वम से मुलाकात की और शोक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतTamil Nadu Elections: अन्नामलाई BJP-AIADMK के बीच सीटों के बँटवारे से नाराज़, विरोध में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं चुनाव

भारतTamil Nadu Elections 2026: एनडीए ने तमिलनाडु में सीटों का बँटवारा तय किया, 234 में से AIADMK 178 और बीजेपी 27 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

भारतTamil Nadu Election Date 2026: तमिलनाडु में वोटिंग की तारीख, सीटें, मतदाता, मुख्य चेहरे और अन्य अहम आंकड़े

भारतAIADMK से निकाली गईं नेता शशिकला ने तमिलनाडु चुनाव से पहले नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, पार्टी झंडे का किया अनावरण

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष