लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद नगर निगम ने कोरोना टीका के लिए पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

By भाषा | Updated: December 26, 2020 17:08 IST

Open in App

(तीसरे पैरा में वाक्य रचना में सुधार के साथ)

अहमदाबाद, 26 दिसंबर अहमदाबाद नगर निगम ने प्राथमिकता समूहों के लोगों के वास्ते कोरोना वायरस के टीके के लिए पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद नगर निगम के अनुसार शहर के प्राथमिकता वाले समूहों के ऐसे लोग ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं जिन्होंने अभी तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ अपना पंजीकरण नहीं कराया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नागरिक निकाय ने स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों, 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों तथा 50 वर्ष से कम उम्र के ऐसे लोगों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

गुजरात सरकार ने पहले कहा था कि उसने 3.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों की पहचान कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए पहले प्राथमिकता समूह के रूप में की है। उनमें 2.71 सरकारी डॉक्टर, नर्स, लैब सहायक और अन्य कर्मी शामिल हैं।

इस सूची में निजी अस्पतालों के डॉक्टर और अन्य कर्मी भी शामिल हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने कहा था कि पुलिस, होमगार्ड और कोविड-19 के इलाज और सेवाओं में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अन्य लोगों को दूसरी प्राथमिकता दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए