लाइव न्यूज़ :

शख्स का अपनी ही साली के साथ चल रहा था प्रेम-प्रसंग, पत्नी के साथ मिलकर की हत्या, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 15, 2021 09:08 IST

अहमदाबाद के सोला इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी साली की हत्या कर दी । दरअसल शख्स और उसकी साली के बीच प्रेम-प्रसंग तल रहा था और दोनों घर से भी भाग गए थे ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने पत्नी के साथ मिलकर की साली की हत्या जीजा-साली के बीच थे गहरे संबंध पति-पत्नी ने मिलकर नर्मदा नहर में फेंका , गिरफ्तार

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है । यहां के सोला इलाके के एक 50 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 45 वर्षीय पत्नी को पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर अपनी साली को नर्मदा नहर में फेंककर मारने के आरोप में हिरासत में लिया है। 

आरोपियों  की पहचान हितेंद्र पटेल और उनकी पत्नी पुनीता के रूप में हुई है । दोनों अमियपुर गांव में रह रहे थे लेकिन मूल रूप से अहमदाबाद के सोला इलाके के रहने वाले हैं । जानकारी  के अनुसार, पिछले साल जनवरी में साणंद पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था । पूछताछ के बाद मृतक की पहचान कोमल के रूप में हुई । बाद में पटेल और पुनीत को मामले में आरोपी बनाया गया था लेकिन तब से दोनों फरार चल रहे थे ।

आखिरकार पुलिस ने दोनों को खोज निकाला और शहर की अपराध शाखा द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि हितेंद्र का कोमल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था । द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह 2019 में उसके साथ भाग गया था । कोमल एक बच्चे की मां भी थी । करीब छह महीने कोमल के साथ रहने के बाद हितेंद्र अपनी पत्नी पुनीता से मिले । उसने पुनीता से कहा कि उसने कोमल के साथ भागकर गलती की है । वह पुनीता को समझाने में भी सफल रहा कि वह उसे और कोमल को अलग रखने के लिए दो घर किराए पर लेगा ।

कुछ ही देर बाद हितेंद्र और कोमल के बीच विवाद हो गया । इसके बाद हितेंद्र ने पुनीता के साथ मिलकर कोमल को जान से मारने में मदद करने को कहा । पिछले साल जनवरी में पति-पत्नी की  ने कोमल को बहकाया और फिर  दोनों कोमल को जुंडल सर्कल में ले गए और उसके पैर और हाथ बांधकर नर्मदा नहर में फेंक दिया । उन्होंने पीड़ित के चेहरे पर मच्छर भगाने वाली दवा का छिड़काव भी किया था ।

एक अन्य घटना में, एक महिला ने कथित तौर पर पेट्रोल से अपने पति को आग लगा दी और फिर उसके प्रेमी ने दिन के उजाले में उसके सिर पर एक पत्थर गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई । घटना रविवार को कर्नाटक के तुमकुरु जिले के बद्दीहल्ली इलाके की है । 

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादCrime BranchPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?