लाइव न्यूज़ :

अहमद पटेल का दावा, कांग्रेसशासित राज्य CAA के खिलाफ विधानसभाओं में लाएंगे प्रस्ताव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 14:15 IST

महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार शिवसेना और राकांपा के साथ गठबंधन में है। भरूच में उन्होंने एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘जब इतने राज्य बहुमत से प्रस्ताव पारित कर रहे हैं तो केंद्र सरकार को यह स्पष्ट संदेश है कि आपको इस पर (सीएए) गंभीरता से विचार करना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेसशासित राज्य CAA को लागू करने के खिलाफ विधानसभाओं में प्रस्ताव ला सकते हैंमहाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार शिवसेना और राकांपा के साथ गठबंधन में है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी के शासन वाले राज्य संशोधित नागरिकता कानून को लागू करने के खिलाफ विधानसभाओं में प्रस्ताव ला सकते हैं। एक दिन पहले कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा था कि संसद द्वारा पारित कानून को लागू करने से राज्य मना नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य पंजाब का अनुसरण कर सकते हैं जिसने सीएए के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया। पटेल ने यहां कहा, ‘‘पंजाब के बाद हम राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार शिवसेना और राकांपा के साथ गठबंधन में है। भरूच में उन्होंने एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘जब इतने राज्य बहुमत से प्रस्ताव पारित कर रहे हैं तो केंद्र सरकार को यह स्पष्ट संदेश है कि आपको इस पर (सीएए) गंभीरता से विचार करना चाहिए।’’

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने 24 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान सीएए के खिलाफ राज्य विधानसभा में प्रस्ताव लाने का निर्णय किया है। पटेल ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहा व्यापक प्रदर्शन लोगों द्वारा किया जा रहा है और यह स्वत: स्फूर्त है न कि किसी पार्टी की तरफ से प्रायोजित है।

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थाननागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टमहाराष्ट्रमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी