लाइव न्यूज़ :

मिशेल के वकील को कांग्रेस ने निकाला, पार्टी का आरोप- जोसेफ व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में हुए थे पेश

By भाषा | Updated: December 5, 2018 23:48 IST

यूएई से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाए गए मिशेल के वकील के तौर पर पेश हुए जोसेफ भारतीय युवा कांग्रेस के विधि विभाग के प्रभारी की भूमिका में थे।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि जोसेफ अपनी निजी हैसियत से वकील के तौर पर पेश हुए थेवकील जोसेफ ने मिशेल का वकील बनने के संदर्भ में संगठन के स्तर पर किसी से भी बातचीत नहीं की।

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे मामले में आरोपी क्रिश्चियन मिशेल के वकील के तौर पर भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी अलजो जोसेफ के पेश होने को लेकर हुए विवाद के मद्देनजर संगठन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बाहर कर दिया।यूएई से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाए गए मिशेल के वकील के तौर पर पेश हुए जोसेफ भारतीय युवा कांग्रेस के विधि विभाग के प्रभारी की भूमिका में थे।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि जोसेफ अपनी निजी हैसियत से वकील के तौर पर पेश हुए थे और उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त और निष्कासित किया जाता है।युवा कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘वह संगठन में पदाधिकारी जरूर थे, लेकिन लंबे समय से सक्रिय नहीं थे। उन्होंने मिशेल का वकील बनने के संदर्भ में संगठन के स्तर पर किसी से भी बातचीत नहीं की। वह संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाए, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई।’’ दरअसल, जोसेफ के मिशेल की पैरवी करने की बात सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस की काफी आलोचना हो रही थी और भाजपा के कई नेताओं ने भी कांग्रेस पर हमला बोला।मिशेल को इस मामले में संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित करके मंगलवार देर रात भारत लाया गया। गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड को ठेका दिलाने और भारतीय अधिकारियों को गैरकानूनी कमीशन या रिश्वत का भुगतान करने के लिए बिचौलिए के तौर पर मिशेल की संलिप्तता 2012 में सामने आई थी।

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब