लाइव न्यूज़ :

अगस्ता वेस्टलैंडः मोदी सरकार एवं फिनमेकानिका के बीच क्या ‘गुप्त सौदा’ है, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2021 17:54 IST

AgustaWestland Chopper Scam: भाजपा ने उस वक्त कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया था कि क्या उसके नेताओं को 450 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देफिनमेकानिका की ब्रिटिश इकाई अगस्ता वेस्टलैंड के साथ अनुबंध खत्म कर दिया था।क्या फर्जी भ्रष्टाचार के नकली दलदल को दफन किया जा रहा है?कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में शामिल इतालवी रक्षा कंपनी पर अपना प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। इटली के दूत ने कहा कि प्रतिबंध हटने से दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी।

पिछले कुछ वर्षों में हेलीकॉप्टर मामले के साथ-साथ केरल के मछुआरों की हत्या के आरोपी इतालवी नौसैनिकों के मामले में द्विपक्षीय संबंधों को रोक दिया गया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने अगस्ता वेस्टलैंड की स्वामित्व वाली कंपनी फिनमेकानिका से खरीद पर लगे प्रतिबंध हटाए जाने की खबरों को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि मोदी सरकार एवं फिनमेकानिका के बीच क्या ‘गुप्त सौदा’ है।

भारत सरकार ने 12 वीवीआई हेलीकॉप्टरों की खरीद से जुड़े अनुबंध के कथित उल्लंघन और रिश्वत के आरोपों के चलते फिनमेकानिका की ब्रिटिश इकाई अगस्ता वेस्टलैंड के साथ अनुबंध खत्म कर दिया था। भाजपा ने उस वक्त कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया था कि क्या उसके नेताओं को 450 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मिली थी। अब फिनमेकानिका कंपनी से खरीद पर लगी रोक हटाए जाने की खबर आने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘मीडिया के मित्रों ने 2019 के संसदीय चुनावों में मोदी सरकार द्वारा लीक किए गए फ़र्ज़ी दस्तावेजों को दिखाने व संप्रग के खिलाफ झूठी कहानी बनाने में हजारों घंटे का समय लगाया। क्या मीडिया के यही मित्र अब अगस्ता कंपनी के साथ "गुप्त डील" पर मोदी सरकार से सवाल करने का साहस करेंगे?’’

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मोदी सरकार और अगस्ता/फिनमेकेनिका के बीच "गुप्त सौदा" क्या है? क्या अब उस कंपनी से डील करना ठीक है जिसे मोदी जी और उनकी सरकार ने "भ्रष्ट-रिश्वत देने वाली फर्जी कंपनी” बताया था? क्या फर्ज़ी भ्रष्टाचार के नकली दलदल को दफन किया जा रहा है? मौकाजीवी मोदी जी, देश जवाब मांग रहा है!’’ 

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलानरेंद्र मोदीरणदीप सुरजेवालाकांग्रेसBJPइटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?