लाइव न्यूज़ :

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी ने जेल में शुरू की भूख हड़ताल, ब्रिटिश प्रधानमंत्री से दखल देने की मांग की

By विशाल कुमार | Updated: November 27, 2021 08:02 IST

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले मिशेल की जमानत याचिका पर 2 दिसंबर को सुनवाई शुरू होने वाली है। 5 अक्टूबर को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लिखे पत्र में अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल ने 25 नवंबर से जेल में तब तक भूख हड़ताल शुरू करने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में आरोपी है तिहाड़ जेल में बंद ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल।मिशेल की जमानत याचिका पर 2 दिसंबर को सुनवाई शुरू होने वाली है।मिशेल ने जेल से 5 अक्टूबर को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को पत्र लिखा।

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल ने जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है और मामले में ब्रिटिश सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले मिशेल की जमानत याचिका पर 2 दिसंबर को सुनवाई शुरू होने वाली है।

बीते शुक्रवार को मिशेल के परिवार ने 61 वर्षीय मिशेल के हाथ से जेल से 5 अक्टूबर को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लिखे पत्र का हिस्सा जारी किया।

पत्र में मिशेल ने 25 नवंबर से जेल में तब तक भूख हड़ताल शुरू करने की बात कही है जब तक ब्रिटेन 4 मार्च, 2018 को दुबई के शासक की बेटी प्रिंसेस लतिफा के अपहरण में शामिल लोगों और समूहों पर पाबंदी नहीं लगाता है।

रक्षा सौदे हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को घूस देने के आरोपी मिशेल ने दावा किया है कि लतिफा को दुबई अधिकारियों को सौंपने के लिए दुबई ने उसे भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया। पत्र में कहा गया है कि मैंने अपनी आजादी के बदले एक झूठे कुबूलनामे पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

दिल्ली में मिशेल के वकील अल्जो जोसेफ ने उन्हें जमानत नहीं दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह तीन साल से हिरासत में हैं और दोषी पाए जाने पर अधिकतम सजा पांच से सात साल की है, इस हिसाब से वह पहले ही आधी सजा काट चुके हैं। वहीं, फ्रांस में रह रही उनकी पत्नी वेलेरिया ने कहा कि उनसे मिलने जाना उनके परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है।

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलाबोरिस जॉनसनभारतब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप