पंजाब के मुकेरियां में कृषि विभाग का कर्मचारी मृत मिला

By भाषा | Published: October 10, 2021 07:30 PM2021-10-10T19:30:37+5:302021-10-10T19:30:37+5:30

Agriculture department employee found dead in Mukerian, Punjab | पंजाब के मुकेरियां में कृषि विभाग का कर्मचारी मृत मिला

पंजाब के मुकेरियां में कृषि विभाग का कर्मचारी मृत मिला

होशियारपुर, 10 अक्टूबर पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां कस्बे में रविवार को जालंधर-जम्मू राजमार्ग के निकट एक प्लॉट में कृषि विभाग के एक कर्मचारी का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुकेरियां थाने के प्रभारी निरीक्षक करनैल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अमनदीप सिंह डडवाल (32) के तौर पर की गई है और उसके शरीर पर धारदार हथियार से बने जख्म के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि डडवाल मुकेरियां के कृषि विभाग शाखा में कार्यरत थे।

सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुकेरियां के सिविल अस्पताल स्थित मुर्दाघर में रखा गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Agriculture department employee found dead in Mukerian, Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे