लाइव न्यूज़ :

आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर से टक्कर के बाद कार में जिंदा जले पांच लोग

By विनीत कुमार | Updated: December 22, 2020 08:59 IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के भीषण हादसा हो गया। इस घटना में पांच लोग कार के अंदर जिंदा जल गए। कंटेनर से टक्कर के बाद कार में आग लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा में यमुना एक्प्रेसवे पर गलत दिशा से आ रहे कंटेनर से टक्कर के बाद कार में लगी आगएक्सप्रेसवे से गुजर रहे लोगों ने की मदद की कोशिश, पर कार के अंदर सवार पांच लोग जिंदा जलेमारे गए सभी लोग लखनऊ के रहने वाले थे, मरने वालों में एक बच्चा समेत एक महिला और तीन पुरुष शामिल

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की कार के अंदर जिंदा जलकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। मारे गए सभी लोग लखनऊ के रहने वाले हैं।

कार आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। साथ ही आसपास के लोगों को भी उन्हें बचाने का मौका नहीं मिल सका। मौके पर मौजूद लोगों ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

हालांकि, पुलिस जब तक मदद के लिए पहुंचती, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार यूपी 32 केवी 6788 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार गलत दिशा से आ रहे कंटेनर के डीजल टैंक से कार टकराई। इसी के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया।

फिलहाल ये जानकारी सामने आ सकी है कि जिंदा जलकर मरने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक चश्मदीद ने बताया कि वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्चों समेत अन्य लोगों को निकालने की कोशिश की थी लेकिन कार आग का गोला बन चुकी थी। एक चश्मदीद के अनुसार कार से लोग 'हमें बचा लो, हमें बचा लो' चिल्ला रहे थे।

बता दें कि पिछले हफ्ते भी थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में एक कार में सवार दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। सामने से आ रहे एक ट्रक से कार की टक्कर की वजह से हादसा हुआ था।

वहीं, तीन दिन पहले नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर ही एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गया था। इस घटना में बस में सवार 17 लोग घायल हो गए थे। 

 

 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब