लाइव न्यूज़ :

मार्च के बाद फिर खुला ताजमहल, चीन के इस नागरिक ने सबसे पहले किया दीदार

By विनीत कुमार | Updated: September 22, 2020 08:33 IST

कोविड-19 के कारण पिछले 188 दिनों से बंद ताजमहल को एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल एक दिन में केवल 5000 पर्यटकों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी।

Open in App
ठळक मुद्देताजमहल एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोला गया, केवल ई-टिकट किए जाएंगे जारीसोमवार को दोबारा खोला गया ताजमहल, चीन के नागरिक ने किया सबसे पहले दीदार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बाद लॉकडाउन के तहत बंद किए गए ताजमहल को दोबारा खोल दिया गया है। ताजमहल को पर्यटकों के लिए सोमवार सुबह 5.39 बजे खोला गया। दिलचस्प ये रहा कि मार्च के बाद पहली बार खुले ताजमहल का सबसे पहले दीदार करने वाला शख्स चीन का था। चीन के लियांग च्याचेंग के तौर पर ताजमहल को मार्च के बाद पहला पर्यटक मिला।

17वीं शताब्दी की इस खूबसूरत निशानी को कोविड-19 के कारण करीब 6 महीनों के लिए पर्यटकों के लिए बंद रखना पड़ा। ताजमहल भारत के उन खास पर्यटन स्थलों में शामिल है जहां दुनिया भर के लोग आते हैं। यहां हर दिन करीब 20 से 40 हजार लोग आते हैं। हालांकि, जब ये दोबारा खोला गया तो संख्या पहले दिन काफी कम रही।

ताजमहल की देखरेख करने वाली भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने फिलहाल एक दिन में दो बैच में 5000 लोगों को ही आने की अनुमति दी है। पहला बैच सुबह से दोपहर तक और दूसरा दोपहर से शाम तक आ सकता है। एएसआई के अनुसार सोमवार को 1235 लोगों ने ताजमहल का दीदार किया। इसमें 20 विदेश शामिल थे।

ताजमहल के लिए जारी किए जा रहे हैं केवल ई-टिकट

फिलहाल आम दिनों में दिए जाने वाले टिकट जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसलिए टिकट काउंटर बंद हैं। पर्यटक अपने मोबाइल में ईटिकट लेकर अंदर जा सकते हैं। साथ ही थर्मल स्कैनिंक और हैंड सैनेटाइजेशन के बाद ही पर्यटकों को अंदर जाने की अनुमति होगी।

लॉकडाउन के बाद जब ताजमहल पर्यटकों के लिए खुला तो पूर्वी प्रवेश द्वार से चीनी पर्यटक एल चीया और पश्चिमी गेट से दिल्ली के शुभम सिंह ने प्रवेश किया। चीनी पर्यटक चीया ने ताजमहल को बहुत खूबसूरत इमारत बताया। 

वहीं, रूस के एक शख्स ने बताया कि जब इंटरनेशनल फ्लाइट भारत से रद्द किए गए तो वह जयपुर में था। उसने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिनों में वह अपने देश लौट सकेगा। इससे पहले उसने कहा कि ताजमहल को देखना शानदार अनुभव रहा।

बता दें कि कोरोना गाइडलाइन के कारण पर्यटकों को खास हिदायत दी गई है। पर्यटकों के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। पर्यटकों को दीवारों और रेलिंग से दूर रहना होगा। बिना लक्षण वाले पर्यटकों को ही परिसर में प्रवेश करने की अनुमति है।

 

टॅग्स :ताज महलआगराकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

कारोबारयमुना पावन तटः ताज की छाया में संस्कृति का विराट उत्सव

क्राइम अलर्टUP Crime: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो अकाउंटेंट ने HR मैनेजर को मार डाला, सिर काटकर नहर में फेंका

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष