लाइव न्यूज़ :

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: टायर फटने से दूसरी लेन पर ट्रक से जा भिड़ी कार, सात लोगों की जलकर मौत

By भाषा | Updated: February 17, 2020 00:22 IST

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुख्य हरदोई -उन्नाव मार्ग पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे टोल नाका के ठीक सामने एक कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर जाकर ट्रक से भिड़ गयी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास रविवार रात एक ट्रक और कार की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर के बाद लगी आग में सात लोगों की मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुख्य हरदोई -उन्नाव मार्ग पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे टोल नाका के ठीक सामने एक कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर जाकर ट्रक से भिड़ गयी।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास रविवार रात एक ट्रक और कार की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर के बाद लगी आग में सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुख्य हरदोई -उन्नाव मार्ग पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे टोल नाका के ठीक सामने एक कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर जाकर ट्रक से भिड़ गयी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। कार में सवार सात लोग जिंदा जल गए। मृतकों के अधिक जले होने से उनमें पुरुष महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गये और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों के एक्सप्रेस वे पर खड़े होने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है।

पुलिस दोनों वाहनों की छानबीन में जुटी है। अभी तक मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कार किसी अंकित बाजपेई नामक व्यक्ति की बताई जा रही है।

घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, सीओ बांगरमऊ गौरव त्रिपाठी पहुंचे। इसके अलावा दमकल की कई गाड़ियां व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई हैं। जिलाधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत कई डॉक्टर जिला अस्पताल पहुंचे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया