आगरा: SC/ST एक्ट का विरोध कर रहे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर हुए गिरफ्तार, बोले- ये लोकतंत्र की हत्या है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 11, 2018 11:08 PM2018-09-11T23:08:28+5:302018-09-11T23:08:28+5:30

मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को मंगलवार को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह दोपहर को आगरा में प्रेस कांफ्रेस करने आए थे जिस दौरान उनको गिरफ्तार किया गया।

agra devkinandan thaku who against sc-st act arrested by up police in agra | आगरा: SC/ST एक्ट का विरोध कर रहे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर हुए गिरफ्तार, बोले- ये लोकतंत्र की हत्या है

फाइल फोटो

आगरा, 11 सितंबर: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) एक्ट का विरोध कर रहे मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को मंगलवार को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह दोपहर को आगरा में प्रेस कांफ्रेस करने आए थे जिस दौरान उनको गिरफ्तार किया गया। 

कांफ्रेस से ठीक भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के  अनुसार पुलिसकर्मी इसके बाद उन्हें एक होटल ले गए, जहां उनसे पूछताछ की गई। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा गया। उनको पकड़ने के बाद उनके कुछ समर्थक भी आपे से बाहर हो गए थे। 

आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। उनकी आगरा के खंदौली में  सभा होनी थी जिसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। हांलाकि गिरफ्तारी के थोड़ी देर बाद ही उनको छोड़ दिया गया।

इसके बाद देवकीनंदन ठाकुर ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा कि 6 सिंतबर को हुए सवर्ण आंदोलन के कथित नेता हैं। इतना ही नहीं उन्होनें कहा है किएससी-एसटी एक्ट का पुरजोर विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि इससे समाज में खाई बढ़ रही है। इस कानून के बाद लोगों में डर बढ़ेगा कि मैं इसके साथ बैठूंगा तो मुझे जेल हो जाएगी।

Web Title: agra devkinandan thaku who against sc-st act arrested by up police in agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे