लाइव न्यूज़ :

आगरा : फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी के आरोप में कारोबारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 27, 2021 01:08 IST

Open in App

आगरा (उत्तर प्रदेश), 26 सितंबर केन्द्रीय जीएसटी विभाग की एक टीम ने फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी करने के आरोप में आगरा के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

सीजीएसटी विभाग ने रविवार को बताया कि केन्द्रीय माल एवं सेवा कर विभाग की टीम ने आज आगरा के सिकंदरा निवासी नितिन वर्मा को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि वर्मा पर 100 से अधिक फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी का आरोप है।

उन्होंने बताया कि वर्मा अपनी फर्जी फर्मों के जरिए 691 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री दिखाकर 100 करोड़ रुपये का आईटीसी इनपुट टैक्स क्रेडिट वसूल चुका था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में 19 दिसंबर 2019 को सीजीएसटी के उपायुक्त के नेतृत्व में एक टीम ने चार ठिकानों पर छापा मारा था। नितिन वर्मा उस वक्त घर से फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि वर्मा ने थाना हरीपर्वत क्षेत्र में कार्यालय खोला था, जहां से वह होम लोन, पर्सनल लोन, ओडी लिमिट, भूखंड खरीदने-बेचने का काम करता था। इस काम के दौरान उसने लोगों के पैन और आधार कार्ड की प्रतियां जमा कीं और उनकी मदद से फर्जी फर्म पंजीकृत करायीं।

उन्होंने बताया कि इन्हीं फर्जी फर्मों की मदद से वर्मा ने सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, सीजीएसटी आयुक्त लल्लन कुमार के निर्देशन और संयुक्त आयुक्त भवन मीना के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त अनिल शुक्ला, अधीक्षक ऋषिदेव सिंह और संजय कुमार ने कर अपवंचन शाखा के निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, कपिल कुमार, विपिन कुमार, अजय सोनकर, अनुराग सोनी की मदद से आरोपी नितिन वर्मा को गिरफ्तार किया। विभाग की तरफ से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब