लाइव न्यूज़ :

Agnipath protests: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं से की अपील, रेलवे आपकी और राष्ट्र की संपत्ति, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 17, 2022 16:53 IST

Agnipath protests:  उत्तर प्रदेश के बलिया में ‘वाशिंग लाइन’ पर खड़ी एक ट्रेन के एक डिब्बे को भी क्षति पहुंचायी गयी। अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में गुस्साई भीड़ ने ट्रेनों और रेलवे संपत्ति को निशाना बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मध्य रेलवे में तीन ट्रेनों और कुलहड़िया में खाली डिब्बे को क्षतिग्रस्त कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अचल संपत्ति के नुकसान का आकलन फिलहाल मुश्किल है।बलिया में ‘भारत माता की जय’ और ‘अग्निपथ वापस लो’ जैसे नारे लगाते हुए एक खाली ट्रेन में आग लगा दी।

Agnipath protests:  सशस्त्र बलों में भर्ती से संबंधित ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है। बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में शुक्रवार को तीसरे दिन भी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी है।

इस बीच अग्निपथ के विरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों और रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। रेलवे देश की संपत्ति है। रेलवे संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया।

प्रदर्शन के कारण अब तक 200 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रेलवे ने कहा कि बुधवार को प्रदर्शन शुरू होने के बाद से 35 ट्रेन रद्द कर दी गयीं जबकि 13 ट्रेनों की सेवा गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी गई। प्रदर्शन का सबसे अधिक प्रभाव पूर्व मध्य रेलवे पर पड़ा है जिसके अंतर्गत बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्से आते हैं।

 इन राज्यों में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन देखा गया है। ऐसे में पूर्व मध्य रेलवे ने प्रदर्शन के कारण आठ ट्रेनों के परिचालन की निगरानी करने का फैसला भी किया है। अधिकारियों ने बताया कि वे इन ट्रेनों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं और स्थिति के अनुसार उनके परिचलान के संबंध में निर्णय लेंगे।

इन ट्रेनों में 12303 हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस, 18622 रांची-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 18182 दानापुर-टाटा एक्सप्रेस, 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, 13512 आसनसोल -टाटा एक्सप्रेस, 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस और 13409 मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस शामिल हैं।

पूर्व मध्य रेलवे की दो ट्रेन 12335 मालदा टाउन-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और 12273 हावड़ा-नयी दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस रद्द कर दी गयी हैं। रद्द कर गयी अन्य ट्रेनों का ब्योरा तत्काल उपलब्ध नहीं है। रेलवे ने कहा कि पूर्व मध्य के क्षेत्राधिकार से उत्तर सीमांत रेलवे की कई ट्रेन गुजरती हैं और उनमें से तीन प्रभावित हुई है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मध्य रेलवे की तीन ट्रेनों और एक खाली ट्रेन को नुकसान पहुंचाया।

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमबिहारउत्तर प्रदेशAshwini Vaishnavभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन