लाइव न्यूज़ :

Agnipath Protests:'अग्निपथ योजना पर हलचल की उम्मीद नहीं थी', बोले नौसेना प्रमुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2022 20:52 IST

नौसेना प्रमुख ने कहा कि 'मैंने इस तरह के किसी विरोध प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की थी। हमने करीब डेढ़ साल तक अग्निपथ योजना पर काम किया।'

Open in App
ठळक मुद्देनौसेना प्रमुख ने कहा- यह भारत में निर्मित और भारत के लिए बनाई गई योजना है।उन्होंने अग्निपथ स्कीम को बताया परिवर्तनकारी योजनाकहा- गलत सूचना और गलतफहमी के कारण हो रहा है योजना का विरोध

नई दिल्ली: नई सैन्य भर्ती नीति 'अग्निपथ स्कीम' के विरोध में शुक्रवार को भी हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले हैं। देशभर से आई विरोध प्रदर्शन की तस्वीरों ने नौसेना प्रमुख को भी हैरान कर दिया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने देश के कई हिस्सों में हाल ही में शुरू की गई अग्निपथ योजना को लेकर व्यापक हिंसक विरोध प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की थी।

एडमिरल कुमार ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में इस सप्ताह की शुरुआत में तीनों सेना प्रमुखों द्वारा शुरू की गई केंद्र की अग्निवीर भर्ती योजना भारतीय सेना में सबसे बड़ा मानव संसाधन प्रबंधन परिवर्तन है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि गलत सूचना और गलतफहमी के कारण विरोध हो रहा है।

उन्होंने कहा, 'मैंने इस तरह के किसी विरोध प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की थी। हमने करीब डेढ़ साल तक अग्निपथ योजना पर काम किया।' अग्निपथ योजना को परिवर्तनकारी बताते हुए, एडमिरल कुमार ने कहा, "यह भारत में निर्मित और भारत के लिए बनाई गई योजना है।"

इस योजना को वापस लेने की मांग को लेकर देश भर में तीव्र विरोध के बीच, नौसेना प्रमुख ने कहा, “मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि वे विरोध न करें और हिंसक न हों। उन्हें योजना को समझना चाहिए और शांतिपूर्ण रहना चाहिए। युवाओं के लिए देश की सेवा करने का यह एक शानदार अवसर है।"

आपको बता दें कि चार साल के अल्पकालिक संविदा भर्ती मॉडल ने देश के 10 से अधिक राज्यों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की खबरे आई हैं। तेलंगाना के सिकंदराबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बिहार में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान बड़ी संख्या में ट्रेनों में आग लगा दी गई है।

टॅग्स :Armynavy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील