लाइव न्यूज़ :

Agnipath Protest: भाजपा सरकार की पूंजीपरस्त और युवा विरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2022 18:08 IST

Agnipath Protest: बिहार बंद को राजद, वामपंथी दलों के महागठबंधन ने समर्थन दिया है. अग्निपथ के विरोध में 18 जून को बिहार बंद रहेगा.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि सेना अभ्यर्थियों के इस आदोलन को महागठबंधन का नैतिक समर्थन है. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि सेना अभ्यर्थियों के इस आदोलन को महागठबंधन का नैतिक समर्थन है. केंद्र सरकार देश के युवाओं का भविष्य खराब कर रही है.

Agnipath Protest: अग्निपथ योजना को लेकर बिहार के कई जिलों में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने की अपील की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'युवाओं को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखना चाहिए.

उधर, छात्र-युवा संगठन आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने मोदी सरकार को 72 घण्टे का अल्टीमेटम देते हुए 18 जून को बिहार बंद बुलाया है. इसबीच लालू यादव ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा है कि केंद्र सरकार अविलंब अग्निपथ योजना को वापस ले.

भाजपा सरकार की पूंजीपरस्त और युवा विरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ी है. क्या यह ठेकेदारों द्वारा थोपी गई सरकार है, जो सेना की नौकरी भी ठेके पर दे रही है? उधर, बुलाये गये बिहार बंद को राजद, वामपंथी दलों के महागठबंधन ने समर्थन दिया है. अग्निपथ के विरोध में 18 जून को बिहार बंद रहेगा.

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि सेना अभ्यर्थियों के इस आदोलन को महागठबंधन का नैतिक समर्थन है. उन्होंने कहा कि यह नौजवानों को दिग्भ्रमित करने वाला अग्निपथ है. साथ ही देश को कमजोर करने वाला है. अग्निपथ को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि 18 जून को छात्रों की ओर से जो बिहार बंद बुलाया गया है उसे महागठबंधन का समर्थन रहेगा.

जो लड रहे हैं, वे हमारे बच्चे हैं. इसलिए हमारा उनको समर्थन है. वहीं, आइसा-इनौस ने कहा कि केंद्र सरकार देश के युवाओं का भविष्य खराब कर रही है. अग्निपथ के नाम पर जॉब नहीं जुमला लाया गया है और बहाली के नाम पर रिटायरमेंट नहीं चलेगा. केंद्र सरकार की इस जनविरोधी निति के खिलाफ 18 जून को बंद बुलाया गया है जिसका राज्य के सभी युवा समर्थन कर रहे हैं.

बिहार में अग्निपथ के विरोध में आज भी जोरदार विरोध हुआ है. राज्य के अधिकांश जिलों में जोरदार हंगामा देखने को मिला. यहां तक कि कई स्टेशन पर एक दर्जन के करीब ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया. आज सुबह से ही राज्य में रेल आवागमन पूरी तरह ठप है. 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवअग्निपथ स्कीमआरजेडीसीपीआईएमतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील