लाइव न्यूज़ :

Agni-4 Ballistic Missile: ओडिशा के चांदीपुर रेंज से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का किया गया सफल प्रक्षेपण

By रुस्तम राणा | Updated: September 6, 2024 21:27 IST

रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "06 सितंबर, 2024 को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

Open in App

नई दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण किया। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "06 सितंबर, 2024 को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण किया गया। प्रक्षेपण ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया। यह सामरिक बल कमान के तत्वावधान में आयोजित किया गया।"

अग्नि-4 के साथ इसकी मारक क्षमता और भी बढ़ गई, जो 4,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है। 20 मीटर लंबी यह मिसाइल 1,000 किलोग्राम का पेलोड ले जा सकती है और इसे रोड-मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है। 2012 में अपने परीक्षण प्रक्षेपण के दौरान, अग्नि-4 ने 20 मिनट में 3,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। यह उस समय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा उड़ाया गया सबसे लंबी दूरी का मिशन था। अग्नि-4 मिसाइल को पहले अग्नि-2 प्राइम कहा जाता था।

अग्नि मिसाइलों को DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। अग्नि-5 के साथ, भारत की स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइलों ने एक लंबा सफर तय किया है।

टॅग्स :Ministry of Defensemissile
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्वUS/Israel- Iran war: ईरान के मिसाइल हमले में महिला समेत 2 की मौत, इजरायल ने मोजतबा खामेनेई के अंत की कसम खाई

विश्व514000000000 रुपये?, ईरान युद्ध के पहले 48 घंटों में इस्तेमाल किए गए अमेरिकी हथियारों की लागत?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम