लाइव न्यूज़ :

दालों की भंडारण सीमा के खिलाफ मध्य प्रदेश की मंडियों में 500 करोड़ का कारोबार ठप : संगठन

By भाषा | Updated: July 16, 2021 15:07 IST

Open in App

इंदौर, 16 जुलाई केंद्र द्वारा मूंग को छोड़कर अन्य सभी दालों की स्टॉक सीमा (भंडारण सीमा) तय किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश की 270 कृषि उपज मंडियों में शुक्रवार को कारोबारियों ने माल की खरीद-फरोख्त नहीं की।

कारोबारियों के एक प्रमुख संगठन का दावा है कि उनके इस विरोध-प्रदर्शन की वजह से राज्य में कम से कम 500 करोड़ रुपये का दैनिक कारोबार ठप रहा।

मध्य प्रदेश सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल ने कहा, "दालों पर स्टॉक सीमा लगाए जाने के फैसले के खिलाफ राज्य की सभी 270 कृषि मंडियों के करीब 40,000 कारोबारियों ने न तो माल खरीदा, न ही बेचा।"

उन्होंने दावा किया कि माल की खरीद-फरोख्त रोके जाने से राज्य की मंडियों में कम से कम 500 करोड़ रुपये का दैनिक कारोबार ठप रहा।

अग्रवाल ने कहा कि दालों की भंडारण सीमा तय करने से छोटे व मध्यम स्तर के कारोबारियों को बड़ा नुकसान हो रहा है और सरकार का यह कदम उनके लिए "प्रताड़ना" के समान है। उन्होंने कहा कि सरकार को दालों पर स्टॉक सीमा तय करने का अपना फैसला वापस लेना चाहिए।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने महंगाई और जमाखोरी रोकने के लिए मूंग को छोड़कर अन्य सभी दालों की स्टॉक सीमा दो जुलाई को तत्काल प्रभाव से तय कर दी थी। यह सीमा थोक व खुदरा विक्रेताओं, आयातकों और मिल मालिकों के लिए 31 अक्टूबर तक लागू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए